आस्ट्रेलिया के खिलाफ नए साल पर टेस्ट मैच में जीत की शुरूआत करने को लेकर मैदान में उतरेगा भारत
आरएस अनेजा, सिडनी, 02 जनवरी
भारत की नजरें नए साल की शुरुआत जीत से करने पर टिकी होंगी। भारत अगर ऐसा करने में सफल रहा तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी और ट्रॉफी पर टीम इंडिया का कब्जा बरकरार रहेगा क्योंकि पिछली बार भारत ने ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम के पास सीरीज ड्रॉ कराने का अवसर है। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अंतिम टेस्ट खेला जाएगा। भारत की नजरें नए साल की शुरुआत जीत से करने पर टिकी होंगी। भारत अगर ऐसा करने में सफल रहा तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी और ट्रॉफी पर टीम इंडिया का कब्जा बरकरार रहेगा क्योंकि पिछली बार भारत ने ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी।
भारत को जब से चौथे टेस्ट में हार मिली है, तभी से भारतीय ड्रेसिंग रूम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि मुख्य कोच गौतम गंभीर खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और इसे लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी गंभीर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम के अंदर खिलाड़ियों के साथ सार्थक बहस होनी चाहिए और यह बातें वहीं तक सीमित रहनी चाहिए।