चीन की चालाकी, एआई एप  DeepSeek पर अरुणाचल प्रदेश को लेकर दी ये जानकारी, इंडियन यूजर ने शेयर किया चैटबोट

आरएस अनेजा, 29 जनवरी नई दिल्ली।

चीन की नापाक चालाकी एक बार फिर से सामने आई है। चीन के जिस एआई मॉडल डीपसीक ने तकनीकी बाजार में हड़कंप मचाया है वह भारत के पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों खासकर अरुणाचल प्रदेश पर सवालों के जवाब देने से इनकार कर रहा है। एक यूजर द्वारा अरुणाचल प्रदेश को लेकर इस एप पर की गई पोस्ट खूब वायरल हो रही है।
एक यूर्जस ने दावा किया कि डीपसीक चैटबॉट ने अरुणाचल प्रदेश के बारे में सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया है जिसके बाद उसकी शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, कई  यूर्जसों ने इस तरह के सवाल पूछकर अपने सोशल मीडिया पर डालना शुरू ‌किया।

यूजर ने लिखा कि “अरुणाचल प्रदेश एक भारतीय राज्य है” जिस पर चैटबॉट ने जवाब दिया, “क्षमा करें, यह मेरे वर्तमान दायरे से बाहर है, चलो कुछ और बात करते हैं” जब एआई से पूछा गया, “भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों के नाम बताएं” तो एआई ने भी यही जवाब दिया। 

डीपसीक जिसने दुनिया में मचाया तहलका
डीपसीक चीन में बना एक एआई स्टार्टअप है इसके फाउंडर लियांग वेनफेंग हैं। हाल ही में अपने एआई चैटबॉट डीपसीक-R1 को रिलीज किया था, रिलीज होने के कुछ ही समय में यह पूरी दुनिया में चर्चा में आ गया। सबसे खास बात यह ओपनएआई के चैटजीपीटी को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका में Apple के ऐप स्टोर पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाला फ्री ऐप भी बन गया है। एक खबर के मुताबिक डीपसीक-R1 पावर्ड इस एआई चैटबॉट को Nvidia के H800 चिप्स का उपयोग करके ट्रेन किया गया था। जीपीटी की मूल कंपनी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में डीपसीक की लोकप्रियता और बढ़ते कदम पर कहा "डीपसीक का आर1 एक प्रभावशाली मॉडल है, खासकर इस बात के लिए कि वे कीमत के हिसाब से क्या देने में सक्षम हैं." उन्होंने कहा, "हम निश्चित रूप से बहुत बेहतर मॉडल पेश करेंगे और साथ ही एक नया प्रतियोगी होना भी वास्तव में उत्साहवर्धक है! हम कुछ रिलीज़ करेंगे.

Previous
Previous

उपराष्ट्रपति 31 जनवरी को चेन्नई (तमिलनाडु) का दौरा करेंगे

Next
Next

भाजपा हरियाणा के 18 विधायकों के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर* *हरियाणा में भाजपा सरकार पर लटकी खतरे की घंटी ?* *पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले से गिर सकती है सरकार ?*