हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज के औचक निरीक्षण का आज और एक्शन दिखाई दिया
हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज के औचक निरीक्षण का आज और एक्शन दिखाई दिया
हरियाणा रोडवेज गुरुग्राम के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने स्वयं खड़े होकर साफ-सफाई कर्मचारियों से करवाई
गुरुग्राम बस अड्डे में साफ सफाई दिखाई दी और बसों के आने-जाने के रास्ते में भी किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नजर नहीं आया
पुलिसकर्मी किसी भी बस को आने-जाने के रास्ते में खड़ा नहीं होने दे रहे थे
गुरुग्राम, (KK) - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज का गुरुग्राम के बस अड्डे पर कल औचक निरीक्षण का आज एक्शन दिखाई दिया।
आज गुरुग्राम रोडवेज के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने बस अड्डे की साफ सफाई का जायजा लिया और सभी कर्मचारियों की उपस्थिति भी की भी जांच की।
महाप्रबंधक ने आज एक कर्मचारी जो खाली बैठा देखा तो तुरंत उसकी अनुपस्थिति दर्ज करने के लिए अपने मातहत कर्मचारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा, आज उन्होंने स्वयं बस अड्डे पर कुछ चुनिंदा जगहों पर गंदगी को साफ करने के लिए सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए और अपने सामने खड़े होकर साफ सफाई करवाई।
इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक ने परिवहां मंत्री के निर्देशों की पालना करते हुए आज बस अड्डे परिसर में पानी का छिड़काव करवाया ताकि धूल और मिट्टी ना उड़ सके। वहीं, बस अड्डे के बाहर आज परिवहन मंत्री के निर्देशों की पालना दिखाई दी और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नजर नहीं आया और पुलिसकर्मी किसी भी बस को आने-जाने वाले रास्ते के बीच में खड़ा नहीं होने दे रहे थे तुरंत ही बसों और अन्य वाहनों को हटाया जा रहा था ताकि रास्ता क्लियर रहे।
गुरुग्राम बस अड्डे पर पहले की मुकाबले आज ज्यादा साफ सफाई दिखाई दी और बसों को भी तरीकेबद्ध से खड़ा किया जा रहा था। बस अड्डे परिसर में दुकानों पर भी सामान को साफ सुथरा करके रखा गया था और शौचालय भी साफ किए जा रहे थे। बस अड्डे के साथ लगते वर्कशॉप में भी आज पूरी साफ सफाई दिखाई दे रही थी और वहां पर भी कर्मचारी शौचायलयों को और परिसर को झाड़ू मार कर साफ कर रहे थे।
.....