राजस्थान के राज्यपाल ने पीएम श्री विद्यालय में खगोल विज्ञान कक्ष का लोकार्पण किया

राजस्थान, 9 जनवरी (अभी): राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने छत्रपति संभाजी नगर में गुरुवार को पीएम श्री विद्यालय में खगोल विज्ञान कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान  पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा की गति से संंबंधित विज्ञान के साथ खगोल शास्त्र की भारतीय परम्परा की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा वही सार्थक है जिसमें हम प्राचीन ज्ञान—विज्ञान के आलोक में आधुनिक दृष्टि का विकास करें। उन्होंने कहा कि भारत खगोल विज्ञान में सर्वाधिक समृद्ध देश रहा है।

राज्यपाल ने शिक्षकों को विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाए जाने के लिए भी निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय में औषधि गार्डन का भी फीता काटकर लोकार्पण किया।

Previous
Previous

राजस्थान: किशनगढ़ में दो दिवसीय जीएसटीएफ इंटरनेशनल सेमिनार शुरू

Next
Next

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में हरियाणा बनेगा रोल मॉडल : शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा