यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से फोन पर बात की

आरएस अनेजा, 08 जनवरी नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष महामहिम एंटोनियो कोस्टा ने टेलीफोन किया।

प्रधानमंत्री ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर कोस्टा को बधाई दी।

पिछले दशक में भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को देखते हुए, दोनों नेताओं ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश, हरित ऊर्जा और डिजिटल स्पेस के क्षेत्रों सहित संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

उन्होंने पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

दोनों नेता पारस्परिक रूप से सुविधाजनक समय पर भारत में आयोजित होने वाले अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया। नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

***

Previous
Previous

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने के लिए पुरजोर किए जा रहे हैं प्रयास-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

Next
Next

राजस्थान: सांभर झील क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन एवं अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर मिशन मोड पर कार्रवाई की जाये - वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री