सौर ऊर्जा में राजस्थान देश में अग्रणी - ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर

राजस्थान, 8 जनवरी (अभी) : ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर ने राजस्थान सोलर एसोसिएशन की ओर से जयपुर में 17 जनवरी से आयोजित किए जाने वाले भारत सोलर एक्सपो-2025 के पोस्टर का होटल ग्रैंड उनियारा में आयोजित एक कार्यक्रम में विमोचन किया। 

कार्यक्रम में श्री नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान के संकल्प की प्राप्ति में सौर ऊर्जा क्षेत्र की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि राजस्थान आज सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। भारत सोलर एक्सपो जैसे आयोजनों से इस क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और उद्योग जगत के प्रयासों को बल मिलेगा।

श्री नागर ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए जिनमें से 27 लाख करोड़ रुपये ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित हैं। इन एमओयू के धरातल पर उतरने से राजस्थान में सौर, पवन और हाइब्रिड ऊर्जा परियोजनाओं के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार उत्पन्न होगे। इसके साथ ही राजस्थान की नई “एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति-2024” भी निवेशकों के लिए नए अवसर प्रदान करेगी जिसमें ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं का भी समावेश होगा।

इस अवसर पर ऊर्जा विभाग के अधिकारी एवं राजस्थान सोलर एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous
Previous

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल, दुर्गम क्षेत्र क्वार से एयरलिफ्ट कर शिमला पहुंचाया गया मरीज

Next
Next

हिमाचल: डाटा का डिजिटाइजेशन और आधुनिक तकनीक अपनाए श्रम एवं रोजगार विभागः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू