छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत, जवानों के वाहन पर किया आईईडी ब्लास्ट, 9 सुरक्षाबल शहीद

आरएस अनेजा, 06 जनवरी नई दिल्ली

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। यहां के अबूझमाड़ के दक्षिणी हिस्से में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों के पिकअप वाहन को सोमवार दोपहर को नक्सलियों ने विस्फोटक से उड़ा दिया। हमले में नौ जवानों के बलिदान की खबर है। मौके पर सुरक्षाबलों की एक टीम भेजी गई है।

हमले में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के सात जवानों के बलिदान होने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह वारदात बीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र में हुई है। रविवार को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद जवान वहां से लौट रहे थे।

हमला बीजापुर जिले के कुटरू–बेदरे मार्ग पर अमेली के नजदीक हुआ है। रविवार को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद जवान लौट रहे थे। चार दिन तक जंगल में पैदल चलने के बाद जवान थके हुए थे। इसलिए वे पिकअप वाहन में सवार हो गए।

विस्फोट के समय वाहन में लगभग 20 जवान सवार थे। घटना की सूचना के बाद बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। घायल जवानों को वहां से निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। बता दें कि इस मुठभेड़ में डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम बलिदान हो गए थे। वे आत्मसमर्पित नक्सली थे। 2017 में उन्होंने समर्पण किया था। 2019 में वह जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) में शामिल हुआ था। इसके बाद वह लगातार कई मुठभेड़ में शामिल रहा है।

Previous
Previous

यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में किया बड़ा हमला, दागे दर्जनों रॉकेट, पुतिन ने जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी

Next
Next

'नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बड़ा खेल': सीएम आतिशी का दावा, चुनाव में हेराफेरी की कोशिश कर रही भाजपा