प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली रैली में आप पर हमला कहा 'आप-दा सरकार, कट्टर बेईमान', शीशमहल को लेकर भी कसा तंज

आरएस अनेजा, नई दिल्ली 05 जनवरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली रैली में दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि आप-दा वालों के काम का कोई हिसाब नहीं है, लेकिन इनके कारनामे बेहिसाब हैं। ये तब होता है जब नीयत में खोट होता है और जनता के प्रति निष्ठा नहीं होती है। ये आप-दा वाले दिल्ली चुनाव में अपनी हार सामने देखकर बौखला गए हैं, झूठ फैला रहे हैं।

दिल्ली के अशोक विहार की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। उन्होंने आप सरकार को कट्टर बेईमान बताया। पीएम ने कहा कि जब दिल्ली के लोग कोरोनो से जूझ रहे थे, जब दिल्ली के लोग ऑक्सीजन और दवाओं के लिए भटक रहे थे। तब इन लोगों का पूरा फोकस अपना शीश महल बनवाने पर था। इन्होंने शीश महल का भारी भरकम बजट बनाया। यही इनकी सच्चाई है। इन्हें दिल्ली के लोगों की कोई परवाह नहीं है। इसलिए आज हर दिल्लीवासी कह रहा है। आप-दा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि दिल्ली विधानसभा में भी कमल खिलने वाला है। मैं दिल्ली भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि पूरी निष्ठा के साथ दिल्ली के हर कार्यकर्ता से मिलिए, उन्हें आने वर्षों के लिए भाजपा के संकल्प से परिचित कराइए। ये भाजपा ही है, जो दिल्ली को, दुनिया की बेहतरीन राजधानी का गौरव दिला सकती है। हम दिल्ली को दुनिया की ऐसी राजधानी बनाना चाहते हैं जिसमें भारत की विरासत का विराट स्वरूप दिखे। नई वैश्विक व्यवस्थाओं का सेंटर हो। ये तब ही हो सकता है जब केंद्र और राज्य, दोनों में भाजपा सरकार काम करे। पीएम ने कहा कि आप-दा वालों के काम का कोई हिसाब नहीं है, लेकिन इनके कारनामे बेहिसाब हैं। ये तब होता है जब नीयत में खोट होता है और जनता के प्रति निष्ठा नहीं होती है। ये आप-दा वाले दिल्ली चुनाव में अपनी हार सामने देखकर बौखला गए हैं, झूठ फैला रहे हैं।

आप-दा सरकार सिर्फ झूठ बोलती है
पीएम ने परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली पर आप-दा लाने वाले ये झूठा आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार उन्हें काम नहीं करने देती। केंद्र सरकार उन्हें पैसे नहीं देती। ये कितने बड़े झूठे हैं। इसका उदाहरण इनका शीशमहल है। आज ही एक बड़े अखबार ने कैग रिपोर्ट के आधार पर शीश महल पर हुए खर्च का खुलासा किया है। ये सिर्फ झूठ बोलते हैं।

आप-दा वालों ने दिल्ली के 10 साल बर्बाद कर दिए: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि जिस आप-दा सरकार के पास दिल्ली के लिए कोई विजन न हो, जिसे दिल्ली की परवाह न हो, वह दिल्ली का विकास नहीं कर सकती है। दिल्ली को आधुनिक बनाने के लिए जितने भी काम हैं वो केंद्र की भाजपा सरकार ही कर रही है। आप-दा वालों ने दिल्ली के 10 साल बर्बाद कर दिए। आप-दा वालों को कोई भी दायित्व मिलने का मतलब है... दिल्ली के लोगों को दंड मिलना।

पीएम मोदी ने कहा कि ये भाजपा ही है जो दिल्ली का विकास कर सकती है। दिल्ली के भविष्य के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। बीते 10 साल में दिल्ली ने जिस तरह की राज्य सरकार देखी है, वो किसी 'आप-दा' से कम नहीं है। यह एहसास आज दिल्ली वालों को अच्छे से हो चुका है। इसलिए अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है- आप-दा नहीं सहेंगे... बदल के रहेंगे। पीएम ने कहा कि अब दिल्ली विकास की धारा चाहती है और मुझे खुशी है कि दिल्ली का विश्वास भाजपा पर है। भाजपा पर ये विश्वास इसलिए है, क्योंकि भाजपा सुशासन लाने वाली पार्टी है, भाजपा सेवाभाव से काम करने वाली पार्टी है, भाजपा सपनों को पूरा करने वाली पार्टी है।

Previous
Previous

एयरपोर्ट पोरबंदर पर हादसा, तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर क्रैश में क्रू के तीन सदस्यों की मौत

Next
Next

स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस तुशील तैनाती के लिए सेनेगल के डकार बंदगाह पहुंचा