राजस्थान के राज्यपाल श्री बागडे ने श्री क्षेत्र रत्नपुर (खुलताबाद) स्थित भद्र हनुमानजी के दर्शन किए,देश और प्रदेशवासियों की सुख, संपन्नता और खुशहाली की कामना की
राजस्थान/जयपुर, 5 जनवरी (अभी): राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने रविवार को श्री क्षेत्र रत्नपुर (खुलताबाद) स्थित भद्र हनुमानजी के दर्शन कर वहां आयोजित महाआरती में भाग लिया। राज्यपाल श्री बागडे ने भद्र हनुमानजी की विधिवत पूजा—अर्चना की और इस दौरान देश और प्रदेशवासियों की सुख, संपन्नता और खुशहाली के लिए कामना की।