आंतरिक मूल्यांकन अंक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को भेजने हेतु लिंक हुआ लाईव

चंडीगढ़, 31 जनवरी (अभी) - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2025 के लिए राजकीय व अराजकीय स्थाई/अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा गुरूकुल/विद्यापीठ के INA Marks/GLS/Co-Curricular Activity Grading  अंक ऑनलाइन भरने हेतु लिंक 03 फरवरी, 2025 से लाईव होगा ।

इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2025 हेतु प्रायोगिक विषयों की परीक्षाओं का आयोजन 03 फरवरी से 18 फरवरी,2025 तक करवाया जा रहा है। राजकीय व अराजकीय स्थाई/अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा गुरूकुल/विद्यापीठों के  INA Marks/GLS(General Awareness and Life Skills Grade)/Co-Curricular Activity Grading   बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिये गये लिंक पर लॉगिन आई.डी./पासवर्ड से लॉगिन करते हुए 03 फरवरी से 20 फरवरी, 2025 तक ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करें।

उन्होंने आगे बताया कि जो विद्यालय निर्धारित तिथि तक  INA Marks/GLS/Co-Curricular Activity Grading  ऑनलाइन नहीं भरते हैं तो ऐसे विद्यालयों को 500 रुपये प्रति परीक्षार्थी व अधिकतम 5000 रुपये जुर्माने के साथ 21 फरवरी से 23 फरवरी, 2025  तक ऑनलाइन अंक अपलोड करने होंगे।  

Previous
Previous

लेन ड्राईविंग (बाँई लेन) के नियमों की उल्लघंना करने पर यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 27 भारी वाहनों के चालान

Next
Next

हरियाणा में 7 आई.ए.एस. और एक आई.आर.एस. अधिकारी का तबादला