अम्बाला: गुणवत्ता नियंत्रण के तहत कीटनाशक, खाद, बीज विक्रेताओं का किया औचक निरीक्षण
अम्बाला, 30 जनवरी (अभी): विपणन अधिकारी, कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा, पंचकुला डॉ0 राकेश पोरिया द्वारा जिला अम्बाला में गुणवत्ता नियंत्रण के तहत अभियान चलाया गया जिसके तहत डॉ0 राकेश पोरिया व सम्बन्धित टीम में शामिल द्वारा साहा, बराड़ा, अम्बाला छावनी स्थित कीटनाशक खाद व बीज विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया। सभी विक्रेताओं के लाईसैंस की जांच की गई एंव संबधित अन्य रिकार्ड की जांच की गई।
जांच के दौरान सभी विक्रेताओं का रिकार्ड व अन्य सूचनाओं जोकी गुणवत्ता निंयत्रण के तहत आवश्यक है दुरूस्त पाए गए गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सभी दुकानों से कीटनाशकों के कुल 23 नमूने भी लिए गए जिनको गुणवत्ता नियंत्रण लैब में विश्लेषण हेतु भेजा जाएगा। निरक्षण के दौरान विपणन अधिकारी डॉ0 राकेश पोरिया के साथ डॉ0 जसविन्द्र सैनी, उप कृषि निदेशक, अम्बाला और शेखर कुमार, सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी, अम्बाला व जगमोहन सिंह, उप मण्डल कृषि अधिकारी, अम्बाला, विषय विशेषज्ञ, डॉ सिमरन, व डॉ अन्जली राणा उपस्थित रहे।