विनोद भाटिया ने अम्बाला रेल मण्डल के नए डीआरएम का पदभार संभाला

आरएस अनेजा, 03 जनवरी चंडीगढ़

विनोद भाटिया (आईआरटीएस) ने उत्तर रेलवे, अम्बाला मण्डल के नए मण्डल रेल प्रबंधक (डीआरएम) का पदभार संभाला है। उन्होंने श्री मंदीप सिंह भाटिया (आईआरटीएस) का स्थान लिया है, जिन्होंने 3 जनवरी 2025 को डीआरएम के रूप में 2 वर्ष और 3 महीने का अपना कार्यकाल पूरा किया है। श्री विनोद भाटिया 1997 बैच के अधिकारी हैं और इससे पहले रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक (सीएंडआईएस) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

वे लुधियाना के रहने वाले हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता और विविध अनुभव के साथ बहुविविध पृष्ठभूमि है। श्री विनोद भाटिया ने इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में इंजीनियरिंग के साथ एमबीए किया है और आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की उपाधि ली है।

नए डीआरएम ने रेलवे/लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में व्यापक रूप से काम करते हुए उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। फिरोजपुर मण्डल में वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक और महाप्रबंधक/कॉनकॉर के रूप में उनके अनुभव ने उन्हें ट्रेन चलाने में दक्षता हासिल करने और उसकी देखरेख करने में मदद की, जबकि क्रिस और रेलवे बोर्ड में उनका कार्यकाल उन्हें अम्बाला मण्डल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का पैमाना प्रदान करेगा।

पहले ही दिन विनोद भाटिया ने अधिकारियों से बातचीत करते हुए कार्यकुशलता, आय, बुनियादी ढांचे, सुरक्षा, सार्वजनिक प्रबंधन और नवाचार में सुधार के लिए अपना मंत्र और जरूरतें बताई। उम्मीद है कि रेलवे यात्रियों और हितधारकों को श्री विनोद भाटिया के विविध अनुभव और ज्ञान आधार से काफी लाभ मिलेगा

Previous
Previous

पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 06, 13, 20 और 27 जनवरी को पंचकूला में की जाएगी

Next
Next

Anil Vij Minister Haryana at Atal Tunnel, Manali, Himachal Pardesh with his family members, friends and staff