प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केजरीवाल पर निशाना, कहा “क्या हरियाणा मोदी के पानी में जहर मिला सकते है”

आरएस अनेजा, 29 जनवरी नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति दलों में बयानबाजी लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिन पहले ही आरोप लगाया था कि हरियाणा में भाजपा के लोग पानी में जहर मिला रहे हैं और इसे दिल्ली भेज रहे हैं। केजरीवाल के इस बयान का काफी विरोध देखने को मिला था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अरविंद केजरीवाल पर इस मुद्दे को लेकर बड़ा हमला किया है।

दिल्ली के उस्मानपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- "दिल्ली के एक पूर्व सीएम ने हरियाणा के लोगों पर आरोप लगा दिए। हार के डर से 'आपदा' वाले घबरा गए। क्या हरियाणा के लोग अपने ही परिवार के लोगों के पानी में जहर मिला सकते हैं। मोदी और देश के सभी न्यायाधीश और दुनियाभर के एम्बेसी के लोग भी वही पानी पीते हैं। क्या कोई सोच सकता है कि मोदी के पानी में हरियाणा वाले जहर मिला सकते हैं?

मोदी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा- "गलती माफ करना देशवासियों का उदार चरित्र हैं। लेकिन जानबूझकर कोई गलती करे तो देश उसे माफ नहीं करता है। हरियाणा के लोग देशभक्त और धर्म परायण है। ये सिर्फ हरियाणा का नहीं देश का अपमान है, संस्कृति का अपमान है। ऐसी ओछी बातें करने वालों को दिल्ली सबक सिखाएगी। इन आपदा वालों की लुटिया यमुना में ही डूबेगी।

पीएम मोदी ने रैली में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा- "ये आपदा वाले काम ही नहीं करना चाहते हैं। इन्होंने पिछले 5 साल में 14 कानून पास किये, जिसमें से 5 तो अपनी सैलरी बढ़ाने के कानून हैं। इन्होंने विधानसभा को गाली गलौज का मंच बना दिया। गणतंत्र दिवस पर सेना की दहाड़ पूरी दुनिया ने देखी है। आपदा पार्टी ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे, हमारे वीर सपूतों से सबूत मांगे थे। ऐसे लोगों को सबक सिखाने की तारीख है 5 फरवरी।

Previous
Previous

महाकुंभ : भगदड़ के बाद सुरक्षाबलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात

Next
Next

राजस्थान राजभवन में 16 वां आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम आयोजित, "विकसित भारत" के लिए योगदान दें, नए भारत का निर्माण करें - राज्यपाल हरिभाऊ बागडे