संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वाईपीओ वैश्विक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

आरएस अनेजा, 29 जनवरी नई दिल्ली

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने कार्यालय में वाईपीओ वैश्विक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी हीरो मोटर्स कंपनी ने की थी और इसमें इजरायल, अमेरिका, ब्रिटेन, कोस्टा रिका और भारत के सदस्य शामिल थे।

रिजिजू ने कहा कि चर्चाएं नवाचार, सहयोग तथा प्रगति के लिए साझा दृष्टिकोण पर केंद्रित रहीं। 'एक्स' पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने वाईपीओ वैश्विक प्रतिनिधिमंडल को भारत की सार्थक और यादगार यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भारत के नए भव्य संसद भवन से बहुत प्रभावित हुए।


Previous
Previous

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बोकारो स्टील प्लांट के लिए मेगा विस्तार योजना का अनावरण किया

Next
Next

गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर राइफल्स दल सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी घोषित