पंजाब में बीजेपी का मौन प्रदर्शन, अंबेडकर प्रतिमा विवाद में काली पट्टी बांधकर विरोध
पंजाब, 29 जनवरी (अभी) : हाल ही में अमृतसर में बी आर अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की कोशिश का मामला चर्चा में बना हुआ है। इस मामले को लेकर कई नेताओं का बयान आ रहा है और आज बीजेपी की तरफ से पूरे पंजाब में मौन प्रदर्शन किया जा रहा है। बीजेपी नेता मोहाली में मुंह पर काली पटि्टयां बांधकर प्रदर्शन पर उतरे हैं, जबकि जालंधर समेत सभी जिलों में प्रदर्शन जारी है। बता दें कि मंडल स्तर पर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें सभी बडे़ नेता पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और विधायक शामिल है। मोहाली बीजेपी के प्रधान संजीव वशिष्ट ने कहा कि पंजाब में माहौल खराब हो रहा है। पहले थानों पर लगातार हमले हो रहे थे। वहीं अब अंबेडकर साहब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा अभी तो भाजपा ने मौन प्रदर्शन किया है। जरूरत पड़ी तो भाजपा नेता सड़कों पर उतरेंगे।
बीजेपी नेता अनिल सरीन का कहना है कि अमृतसर की घटना बहुत ही दुखदायी है। भारतीय जनता पार्टी इसकी निंदा करती है। ऐसे में बीजेपी ने मौन तरीके विरोध करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि हमारी समझ से बाहर है कि आम आदमी पार्टी (AAP) अंबेडकर साहिब का फोटो दफ्तरों में लगाती है। जबकि उनके राज बार -बार अंबेडकर साहब का अपमान हो रहा है। इन मामलों के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए । इस सारे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। पता लगाया जाना चाहि घटना के पीछे कौन है। कौन है जो पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है।
यह घटना 26 नवंबर को सामने अमृतसर में सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले के आरोपी को काबू कर लिया। साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पूरे देश में दलित समाज की तरफ पंजाब के लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर समेत कई जगह बंद की काॅल दी है। सभी जगह पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए है। ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो पाए।