राहुल गांधी का केजरीवाल पर हमला, बोले- जब आए थे तो छोटी सी कार थी, आज शीश महल में रहते हैं
आरएस अनेजा, 28 जनवरी नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बढ़ता जा रहा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वेस्ट विनोद नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "केजरीवाल का जो मन में आता है बोल देते हैं, जब वे आए थे तो उनके पास एक छोटी कार थी और उन्होंने कहा था कि वे एक नई तरह की राजनीति करेंगे। उन्होंने कहा था कि वे दिल्ली को बदल देंगे लेकिन जब गरीबों को जरूरत थी, तो वे वहां नहीं थे, जब दंगे हुए तो वे वहां नहीं थे। उन्होंने कहा था कि वे स्वच्छ राजनीति करेंगे, लेकिन दिल्ली में शराब का सबसे बड़ा घोटाला हुआ और आपने उनके घर की फोटो देखी होगी। केजरीवाल एक महल में रहते हैं, 'शीश महल' में तो यह सच है।"
उधर चुनाव से पहले आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी वायदों का पिटारा खोल दिया है। अभी कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी नहीं हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने अपने घोषणा पत्र में दिल्ली वालों को 15 गारंटियां दी हैं।