हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरणों के लिंक अधिकारी नियुक्त किए

चंडीगढ़, 28 जनवरी (अभी)- हरियाणा सरकार ने विभागों, बोर्डों और निगमों के कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं। 

मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी द्वारा इस संबंध में जारी एक पत्र के अनुसार, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अनुपस्थिति में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंक अधिकारी-I, गुरुग्राम के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-II और फरीदाबाद के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-III होंगे।

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अनुपस्थिति में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंक अधिकारी-I, फरीदाबाद के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-II और गुरुग्राम के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-III होंगे।

सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अनुपस्थिति में पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंक अधिकारी-I, रोहतक के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-II और करनाल के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-III होंगे।

पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अनुपस्थिति में सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंक अधिकारी-I, अम्बाला के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-II और करनाल के मंडलायुक्त लिंक अधिकारी-III होंगे।

सम्बन्धित अधिकारियों के अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी पर होने अथवा किसी अन्य कारण से 2 दिन से अधिक समय तक बाहर रहने अथवा अधिकारी की सेवानिवृत्ति या स्थानान्तरण के कारण स्थान होने की रिक्त की स्थिति में उस विभाग, बोर्ड या निगम का कार्य संबंधित लिंक अधिकारी देखेंगे। सम्बन्धित अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी पर जाने से पहले लिंक अधिकारी को सूचित करेंगे।

Previous
Previous

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे के खिलाफ बिहार में परिवाद दर्ज, महाकुंभ में स्नान को लेकर दिया था बयान

Next
Next

राजस्थान: "सांभर महोत्सव 2025 में दो लाख से अधिक देशी विदेशी पर्यटक हुए शामिल"