सैफ अली खान हमले के मामले में बंगाल से महिला गिरफ्तार

आरएस अनेजा, नई दिल्ली 27 जनवरी

मशहूर फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में पुलिस ने बंगाल के नदिया जिले में एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में पता चला है कि हमले के लिए मुंबई में पूर्व में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम महिला के नाम पर पंजीकृत था।

मुंबई पुलिस बंगाल पहुंची थी और महिनस खुखुमोनी जहांगीर शेख को गिरफ्तार किया है जोकि सैफ अली खान पर हमला के आरोप में पहले पकड़ गए आरोपी बांग्लादेशी शरीफुल फकीर की परिचित है। फकीर सिलीगुड़ी के पास भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए अवैध रूप से भारत में घुसा था और इस महिला के संपर्क में आया। महिला बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंदुलिया की रहने वाली है। सोमवार को पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई है। मुंबई में सैफ के बांद्रा स्थित उनके घर पर हमलावर ने 16 जनवरी को उन पर चाकू से छह बार वार किया था। सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। उन्हें 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने कहा है कि चाकू का घाव अभिनेता की रीढ़ के पास था। उन्होंने यह भी कहा कि चाकू उनकी रीढ़ की हड्डी से सिर्फ 2 मिमी दूर था। डॉक्टरों ने ये भी कहा कि सैफ की हालत में अब सुधार हो रहा है। उन्हें एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है। 16 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ था। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से हमला किया गया। एक हमला उनके रीढ़ की हड्डी पर किया गया था। उनकी रीढ़ की हड्डी में रिसाव को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई और उनके हाथ और गर्दन पर प्लास्टिक सर्जरी की गई। 21 जनवरी को उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया था।

Previous
Previous

विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने किया सूरजकुंड मेला परिसर का दौरा, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Next
Next

हरियाणा सरकार के 100 दिन पूरे, किसानों को बड़ी राहत, सीएम ने सीधे किसानों के बैंक खातों में 368 करोड़ रुपये डिजिटल रूप से जारी किए