भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने जीता ICC वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब, साल 2024 में जड़े 4 शतक, बनाए सबसे ज्यादा रन, दूसरी बार जीता पुरस्कार

क्रिकेट/खेल, 27 जनवरी (अभी): स्मृति मंधाना ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था और 13 मैचों में 747 रन बनाए थे। यह एक कैलेंडर वर्ष में उनके द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन थे। मंधाना ने इस दौरान 57.86 के औसत और 95.15 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर चुनी गई हैं। मंधाना ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था और 13 मैचों में 747 रन बनाए थे। यह एक कैलेंडर वर्ष में उनके द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन थे। मंधाना ने इस दौरान 57.86 के औसत और 95.15 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। 

स्मृति मंधाना दूसरी बार बनीं सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी
मंधाना ने इस दौरान चार वनडे शतक लगाए थे जो महिलाओं में एक रिकॉर्ड है। मंधाना ने 2024 में 95 चौके और छह छक्के जड़े थे और वह आईसीसी महिला चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। यह दूसरी बार है जब मंधाना साला की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गई हैं। वह ऐसा करने वाली दुनिया की दूसरी महिला बल्लेबाज हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स इस क्लब में शामिल एकमात्र महिला क्रिकेटर थीं। 

स्मृति मंधाना के लिए बेहतरीन रहा था साल 2024
28 साल की स्मृति मंधाना ने पिछले साल 13 मैचों में 747 रन बनाए थे। वह साल 2024 की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं। मंधाना ने साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 गेंद में 29 रन बनाकर की थी। इसके बाद उन्हें अगले वनडे के लिए छह महीने का इंतजार करना पड़ा था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब वह खेलीं तो शानदार फॉर्म में दिखीं। मंधाना ने 2024 में चार शतक के अलावा तीन अर्धशतक भी लगाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर 136 रन रहा था।

सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम में भी मिली थी जगह
आईसीसी ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम की घोषणा भी की थी जिसमें दो भारतीय को जगह दी गई थी।  इनमें स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा शामिल थीं। मंधाना को इसमें सलामी बल्लेबाज के तौर पर जगह दी गई थी। स्मृति के अलावा श्रीलंका की चामरी अट्टापट्टू, दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोलवार्ट और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी पुरस्कार की दौड़ में शामिल थीं, लेकिन मंधाना ने इन सभी को पीछे छोड़ा।

Previous
Previous

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्त किया स्वतंत्र पर्यवेक्षक, चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी का भी दिया आदेश

Next
Next

सुप्रीम कोर्ट ने घरेलू हिंसा और दहेज कानून में सुधार के लिए जनहित याचिका खारिज की