महिला एवम बाल विकास विभाग हरियाणा के नेतृत्व में पुलिस लाईन अम्बाला में क्रैच केन्द्र का हुआ उद्घाटन, पूरे हरियाणा में आज 324 क्रैच केन्द्रों का होगा उद्घाटन

अम्बाला/हरियाणा, 27 जनवरी (अभी): मुख्य मंत्री हरियाणा के आदेशानुसार व महिला एवम बाल विकास विभाग हरियाणा के नेतृत्व तथा पुलिस अधीक्षक अम्बाला के मार्गदर्शन में आज 27 जनवरी 2025 को उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार ने अपने करकमलों से महिला एवम बाल विकास विभाग अम्बाला हरियाणा की टीम के साथ पुलिस लाईन अम्बाला में क्रैच केन्द्र का उद्घाटन किया।
महिला एवम बाल विकास अम्बाला की सुपरवाईजर श्रीमती रमा व ज्योति ने बतलाया कि आज माननीय मुख्य मंत्री हरियाणा के आदेशानुसार पूरे हरियाणा में 324 क्रैच केन्द्र खोले जा रहे है जिनमें से एक आज जिला अम्बाला की पुलिस लाईन में भी खोला गया है। इस क्रैच केन्द्र में एक वर्ष से 06 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए खेलकूद व खानपान से सम्बन्धित सामान की व्यवस्था की गई है। बातचीत के दौरान उन्होंने बतलाया कि पुलिस लाईन अम्बाला की कामकाजी व नौकरीपेशा महिलाओं के बच्चों के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है ताकि वह अपना कामकाज व नौकरी भली भाँति कर सके और उनके छोटे बच्चें इस क्रैच केन्द्र में सुरिक्षत व स्वस्थ रहें।
उप पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने बतलाया कि हरियाणा सरकार महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा आज के दिन पूरे हरियाणा में 324 क्रैच केन्द्र खोलना एक सराहनीय कार्य है। हरियाणा सरकार व महिला एवम बाल विकास विभाग हरियाणा की बदौलत पुलिस लाईन अम्बाला को आज क्रैच केन्द्र की सौगात मिली है जिससे अम्बाला पुलिस के परिवारजन अति प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के परिवारजन इस कार्य के लिए हरियाणा सरकार व महिला एवम बाल विकास विभाग हरियाणा को हार्दिक बधाई देते है।

Previous
Previous

लेन ड्राईविंग (बाँई लेन) के नियमों की उल्लघंना करने पर यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 25 भारी वाहनों के चालान

Next
Next

राजस्थान राजभवन में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया —राज्यपाल ने अखण्ड भारत के विकास में सभी की भागीदारी का आह्वान किया