76वां गणतंत्र दिवस समारोह- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर सर्किट हाउस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

राजस्थान, 26 जनवरी (अभी): मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार सुबह उदयपुर के सर्किट हाउस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

श्री शर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को श्री हवा सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप बटालियन की एक कम्पनी की टुकड़ी ने सलामी दी। 

कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री शिखर अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Previous
Previous

राजस्थान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, प्रधानमंत्री के ने​तृत्व में भारत देश परमात्मा से परमाणु तक की खोज करने में अग्रणी — उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

Next
Next

हिमाचल प्रदेश में गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राज्यपाल ने रिज पर फहराया तिरंगा