100 दिनों में नायब फैसले, हर वर्ग को सौगात- पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार
चंडीगढ़, 25 जनवरी (अभी) - हरियाणा के पंचायत एवं खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि वर्तमान सरकार 27 जनवरी को हरियाणा में अपने 100 दिन पूरे करने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन 100 दिनों में हर वर्ग को सौगात देने का काम किया है। सरकार की योजनाओं और बिना भेदभाव के हर विधानसभा में विकास कार्य किए जा रहें हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सरकार बनने के बाद सबसे पहले 24 हजार से ज्यादा युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी देने का काम किया। उन्होंने बताया कि श्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में ली,पहले युवाओं को नौकरी दी। बारिश नहीं होने के कारण खरीफ की फसल नुकसान के मुआवजे के तौर पर अब तक 948 करोड़ रुपये किसानों के लिए जारी किए जा चुके हैं। युवाओं और किसानों के साथ नायब सरकार ने महिलाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों, मजदूरों सभी के लिए बिना रुके काम किया।
श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि शहर हो या गांव सभी का विकास करवाया जा रहा है। नायब सरकार ने करीब इन 100 दिनों में अभी तक 15 हजार पात्र लोगों को प्लॉट देकर उनका सपना पूरा किया। यही नहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सरकार कसर नहीं छोड़ रही। ड्रोन दीदी और बीमा-सखी योजना इसके उदाहरण हैं। बता दें कि श्री नायब सिंह सैनी 12 मार्च 2024 से अक्टूबर 2024 तक पहली बार मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्हें काम करने के लिए 56 दिन मिले और उस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश हित में कई सराहनीय कार्य किये जिनकी बदौलत हरियाणा की जनता ने विधानसभा में बहुमत से दोबारा भाजपा की सरकार बनाई और