अम्बाला में जागरूकता अभियान चलाकर पढ़ाया जा रहा यातायात नियमों का पाठ
अम्बाला/हरियाणा, 21 जनवरी (अभी): पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निर्देशानुसार व उप- पुलिस अधीक्षक अम्बाला छावनी श्री रमेश गुलिया के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों के सुचारू-रूप से आवागमन हेतू भारी वाहन व गति प्रतिबन्धित (निर्धारित गति सीमा) वाहन के लिए लेन ड्राईविग (बाँई लेन) निर्धारित करने व बाँई लेन में चलने हेतू अम्बाला पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाकर वाहन चालकों को समय समय पर जागरूक किया जाता है। इसी कड़ी में अम्बाला पुलिस द्वारा 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। आज 21 जनवरी 2025 को अम्बाला पुलिस द्वारा थाना मुलाना क्षेत्र गाँव होली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व थाना बराड़ा क्षेत्र में गर्वनमैंट माडॅल संस्कृति स्कूल बराड़ा स्कूल में जागरूकता अभियान चलाकर विद्याार्थियों को यातायात के नियमों बारे विशेष जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य अपने-अपने स्टाफ सहित कार्यक्रम में मौजूद रहे ।
एक अन्य कार्यक्रम में यातायात प्रबन्धक अधिकारी उप निरीक्षक जोगिन्द्र सिहँ व उनकी टीम ने ट्रक यूनियन मोटर मार्किट पहुँचकर वाहन चालकों को यातायात के नियमों बारे जागरूक कर उन्हें फूल भेंट किए। इस दौरान वाहन चालकों ने यातायात के नियमों की पालना करने के लिए अम्बाला पुलिस को पूर्णरूप से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया ने बतलाया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टैªफिक सेफ्टी, लेन चेंज के सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर के आदेशानुसार टैªफिक सेफ्टी स्पैशल जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि सभी वाहन चालक/ट्रक डाªईवर यातायात के नियमो का पालन करते हुए अपने व दूसरांे के जीवन को सुरक्षित रखते हुए अपने वाहनो को र्निधारित लेन में ही चलाए। उन्हांेने कहा कि यातायात के नियमों की पालना सख्ती से करवाने के लिए अब यातायात के नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त ठोस कदम उठाकर नये कानून बीएनएस व मोटर व्हीकल अधिनियम की धाराओं के तहत मामले दर्ज किये जा रहे है, जिससे नियमों की पालना सख्ती से हो सके। उन्होंने कहा कि आमजन के जीवन को सडक पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने जानकारी देते हुए बतलाया कि अम्बाला पुलिस द्वारा लेन ड्राईविंग नियमों की पालना को लेकर सख्त रूख अपनाया जा रहा है। बीते 21 दिनों में अम्बाला पुलिस द्वारा लेन ड्राईविंग नियमों की उल्लघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लेन ड्राईविंग के 892 चालान किये जा चुके हैं।