प्रधानमंत्री ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित और प्रख्यात वनस्पति विज्ञानी डॉ. के.एस. मणिलाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

आरएस अनेजा, 02 जनवरी नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पद्म पुरस्कार से सम्मानित एवं प्रख्यात वनस्पति विज्ञानी डॉ. के.एस. मणिलाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखाः

"पद्म पुरस्कार से सम्मानित और प्रख्यात वनस्पति विज्ञानी डॉ. केएस मणिलाल जी के निधन से दुखी हूं। वनस्पति विज्ञान में उनका समृद्ध कार्य आने वाली पीढ़ियों के वनस्पतिविदों और शोधकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा। वह केरल के इतिहास और संस्कृति के प्रति समान रूप से भावुक थे। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।"

Previous
Previous

एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा ने भारतीय वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान की कमान संभाली

Next
Next

"नववर्ष पर नई उम्मीद: नमामि गंगे मिशन ने निरंजना नदी के कायाकल्प की ओर बढ़ाया अगला कदम"