पीएम मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ, कहा - 'दिल से निकली बात दिल तक गई'
आरएस अनेजा, 02 जनवरी नई दिल्ली
पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने उन्हें बहुआयामी और परंपरा से जुड़ी प्रतिभा का मिश्रण बताया।
एक्स पर दिलजीत दोसांझ की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोदी ने लिखा:
“दिलजीत दोसांझ के साथ एक शानदार वार्तालाप!
दिलजीत दोसांझ वास्तव में बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, उनमें प्रतिभा और परंपरा का मिश्रण है। हम संगीत, संस्कृति और उनकी अन्य योग्यताओं के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हैं। वीडियो में सबसे पहले फूलों का गुलदस्ता लेकर गायक दिलजीत आते हैं. पीएम मोदी उनका अभिवादन करते हैं. इसके बाद पीएम मोदी उनसे कहते हैं, "हिंदुस्तान के एक गांव का लड़का जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है. आपके परिवार ने आपका नाम दिलजीत रखा तो आप लोगों को जीतते ही जाते हो."