प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के स्थापना दिवस पर इसके बहादुर कर्मियों को सलाम किया

आरएस अनेजा, नई दिल्ली 19 जनवरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के बहादुर कर्मियों के साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए आज बल के स्थापना दिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

‘‘राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर, हम उन बहादुर कर्मियों के साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हैं, जो विपत्ति के समय में एक ढाल की तरह काम करते हैं। जीवन बचाने, आपदाओं से निपटने और आपात स्थितियों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है। एनडीआरएफ ने आपदा मोचन और प्रबंधन में वैश्विक मानक भी स्थापित किए हैं।

Previous
Previous

महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 25 हजार नए राशन कार्ड बनाए गए

Next
Next

एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2025 में भाग लेने वाले कैडेटों द्वारा ‘हॉर्स शो’