भारतीय महिला टीम ने नेपाल को हराकर पहला खो-खो विश्व कप जीतकर रचा इतिहास

दिल्ली,19 जनवरी (अभी): भारतीय महिला खो-खो टीम ने नेपाल को हराकर अपना पहला खो-खो विश्व कप खिताब जीत लिया है। रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में प्रियंका इंगले की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने नेपाल को 78-40 से हराया। आज यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडिमय में भारतीय महिला टीम ने शानदार खेला का मुजाहिरा करते हुए पहले टर्न में भारत ने 34 अंक बनाये वहीं नेपाल की टीम स्कोर करने में विफल रही।

वहीं दूसरे टर्न में भारत का स्कोर 35 अंक रहा जबकि नेपाल की टीम ने 24 हासिल किए। दूसरे टर्न में भारत ने एक अंक तथा नेपाल ने 24 अक बनाए। ब्रेक के बाद तीसरे टर्न मे भारत ने 73 अंक तथा नेपाल का 24 अंक का स्कोर रहा। तीसरे टर्न में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 38 अंक अर्जित किए। चौथे टर्न की पहली पारी में नेपाल ने छह अंक बनाए वहीं भारत को पांच अंक मिले। पहली पारी का स्कोर 78-30 रहा। चौथे टर्न में आखिरी सिटी बजने पर स्कोर भारत के 78 अंक और नेपाल के 40 अंक रहे। भारतीय महिला टीम ने यह मुकाबला 38 अंक से जीत लिया।

Previous
Previous

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की सिफारिश पर कैथल में एएसआई सुखदेव सिंह को किया गया निलंबित

Next
Next

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग को दिए निर्देश