करीना कपूर का पुलिस को बयान ‘वो सैफ पर लगातार हमला कर रहा था’

आरएस अनेजा, 18 जनवरी नई दिल्ली

अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में अभी तक मुंबई पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है और न ही किसी आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच के बड़े-बड़े अधिकारी बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के हमलावर को खोज रही है। इस मामले में लगभग 60 लोगों को पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस ने सबसे पहले इस केस में उस रात घर में मौजूद नैनी के बयान दर्ज किए। अब करीना कपूर ने अपना बयान दर्ज कराया है। करीना ने बांद्रा पुलिस को बताया कि उस रात का मंजर कैसा था।

करीना कपूर ने अपने स्टेटमेंट में पुलिस बताया कि आंधी रात को जब ये सब हुआ तो सैफ ने अकेले ही उस हमलावर का सामना किया। उन्होंने घर की सभी महिलाओं को बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर भेज दिया था। जब मैं 12वीं मंजिल से नीचे 11वीं मंजिल पर आई तो देखा कि आरोपी अभी गुस्से में था और सैफ पर लगातार हमला कर रहा था।

सैफ बीच में आए तो हमलावर जेह (सैफ-करीना का छोटा बेटा) तक नहीं पहुंच सका. करीना ने अपने बयान में आगे कहा कि मैं अभी ज्यादा डर गई थी. आरोपी ने घर में रखे किसी भी सामान को हाथ नहीं लगाए है. हम बस सैफ को जल्द से जल्द हॉस्पिटल ले जाने में थे।

Previous
Previous

भारत भर के सरकारी कर्मचारियों के लिए एलटीसी यात्रा आसान हुई

Next
Next

उपराष्ट्रपति अपने प्रथम दौरे पर लक्षद्वीप पहुंचे, कहा कि यह पर्यटकों के लिए स्वर्ग है