पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही पंचकूला में 20 और 27 जनवरी को होगी

चंडीगढ़, 16 जनवरी (अभी) - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा आगामी 20 और 27 जनवरी को पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जाएगा। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे अपनी बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए 20 और 27 जनवरी को यू.एच.बि.वि.एन के मुख्यालय, विद्युत सदन, इंडस्ट्रियल प्लाट-3 और 4, सेक्टर-14, पंचकूला में प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होने वाली कार्यवाही में सम्मिलित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।    

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवक्ता ने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को निरंतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।

Previous
Previous

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला सरपंचों को उनके संबंधित गांवों का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Next
Next

मानसून सीजन से पहले गुरुग्राम व्यापाक मोबिलिटी मैनेजमेंट प्लान-2020 को करवाया जाए पूरा- उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह