ऐपल-सैमसंग पर भारी पड़ रहे चाइनीज फोन

मोबाइल बाजार की हालिया रिपोर्ट देखी जाए तो पता चलता है कि सैमसंग और ऐपल जैसी दिग्‍गज कंपनियों की सेल लगातार घटती जा रही है, जबकि चीन की मोबाइल कंपनियों ने अपना बाजार दायरा तेजी से बढ़ा लिया है.पूरी दुनिया में अपनी धाक जमा चुके आईफोन को चीन ने अपनी चालाकी से पीछे छोड़ दिया है. इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (IDC) ने हाल में आंकड़े जारी कर बताया कि वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन की मोबाइल कंपनियों Xiaomi, Oppo और Honor ने दिग्‍गज कंपनियों Apple और Samsung को पीछे छोड़ दिया है. फिलहाल ये दोनों कंपनियां अभी घटती शिपमेंट्स से जूझ रही हैं.IDC के अनुसार, वैश्विक स्मार्टफोन बाजार ने दो साल की गिरावट के बाद मजबूत वापसी की है. चीनी ब्रांड्स ने आक्रामक रणनीतियों के जरिये अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाया है. खासकर कम कीमत वाले डिवाइस सेक्टर और घरेलू बाजारों में. ऐपल और सैमसंग की बिक्री में गिरावट की सबसे बड़ी वजह दोनों कंपनियों के शिपमेंट में आई कमी है.

Previous
Previous

सिग्नेचर करने के बाद आप भी नीचे खींचते हैं लाइन? कभी सोचा है ऐसा करना सही या गलत?

Next
Next

पूर्व सैनिकों, सैनिकों व उनके परिवार के कल्याण के लिए हिमाचल सरकार प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. शांडिल