कांग्रेस कुछ विदेशियों के साथ मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को नुक्सान पहुंचाना चाहती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़, 14 (KK)

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने हिड्नबर्ग पर मचे सियासी घमासान पर कांग्रेस को लताड़ लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेस का रचा हुआ खेल है। कांग्रेस कुछ विदेशियों के साथ मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना चाहती है।

श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि और भी स्थानों पर देखा गया है कांग्रेस कभी पाकिस्तान की भाषा बोलती है कभी चीन की भाषा बोलती है। आज पूरे देश में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जा रहा है, कांग्रेस ने इस देश का विभाजन करवाया धर्म के आधार पर करवाया जबकि वे ये गाते रहे “ईश्वर अल्लाह तेरे नाम, हिंदु मुस्लिम सिख ईसाई आपस में है सब भाई भाई” पर हिन्दू और मुस्लमान के आधार पर इन्होंने देश का विभाजन करवाया, लगभग दस लाख लोगों का कत्ल करवाया। विज ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि इनके ऊपर दस लाख लोगो के कत्ल का पब्लिक मुकदमा चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहुत जालिम पार्टी है अपने हित के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते है।

वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने एक ब्यान में कहा है कि कांग्रेस की सरकार आने पर इंस्पेक्टरी राज खत्म किया जायेगा इस पर हुड्‌डा को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि पहले दस साल राज रहा। हुड्‌डा साहब और इंस्पेटेरो ने खूब लूट मचाई तब क्यों खत्म नहीं किया, इसका मतलब ये सब पहले हुड़्डा साहेब की सहमति से होता था। पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोगो को गुमराह करने के लिए ये इस तरह की बाते करते है।

अम्बाला छावनी में पार्टी के कार्यक्रम में फहराएंगे तिरंगा : अनिल विज

पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर वह पार्टी कार्यक्रम में तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अन्य जगह तिरंगा फहराने को कहा था लेकिन ये सभी जानते है कि अंबाला छावनी में 40-45 सालो से पार्टी की ओर से तिरंगा फहराते है लेकिन जब से वे मंत्री बने तो वे यहाँ तिरंगा नहीं फहरा सके लेकिन इस बार कार्यकर्ताओ ने उनसे आग्रह किया कि आप अब मंत्री तो नहीं है इसलिए इस बार पार्टी के कार्यक्रम में तिरंगा फहराएंगे।

उन्होंने कहा कि सारे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसका मक़सद्द लोगो में देश भक्ति की भावना जगाना है। उन्होंने कहा कि जिन देश के लोगो में देश भक्ति की भावना कम हो जाती है वो देश बर्बाद हो जाते है और जिस देश के लोगो में ये बरकरार रहती है वो देश ही उन्नति करता है इसलिए इसको बरकरार रखने के लिए ये तिरंगा यात्रा हर साल निकली जाती है।

--------

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

आजादी की पहली लड़ाई का शहीदी स्मारक व एशिया का सबसे बड़ा म्यूजियम अम्बाला छावनी में बनाया जा रहा है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

Next
Next

तिरंगा झंडा हमारे देश की आन-बान व शान है, तिरंगा का पूरा सम्मान करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है- खेल मंत्री संजय सिंह