भारतीय जनता पार्टी में वन मैन वन पोस्ट का सिद्धांत है - अनिल विज

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडोली को बनाया गया है, जोकि बहुत ही अच्छी बात है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

भारतीय जनता पार्टी में वन मैन वन पोस्ट का सिद्धांत है - अनिल विज

श्री बडोली के अध्यक्ष बनने से पार्टी की फायदा होगा - विज

नई दिल्ली/चंडीगढ़, (KK) - हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि यह बहुत ही अच्छी बात है आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडोली को बनाया गया है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में वन मैन वन पोस्ट का सिद्धांत है।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष का पद एक ही व्यक्ति के पास था और चुनाव से पहले एक अलग से अध्यक्ष बनाए जाना बहुत जरूरी था।

भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है और मोहन लाल बडोली एक अनुभवी व्यक्ति हैं क्योंकि वे पहले विधायक भी हैं और महामंत्री भी रहे हैं तथा उन्हें लगता है कि इससे पार्टी को बहुत फायदा होगा।

उल्लेखनीय हैं कि हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली को उनकी नई नियुक्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

.......

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

आने वाले समय में कांग्रेस की गाड़ी पर सिर्फ बाप-बेटा ही दिखाई देगें : सीएम नायब सिंह सैनी

Next
Next

आवश्यकता हुई तो और भी क्रैच खोले जाएंगे : असीम गोयल