‘‘सरकता जा रहा है कांग्रेस के चेहरे से नकाब आहिस्ता-आहिस्ता’’- अनिल विज

‘‘सरकता जा रहा है कांग्रेस के चेहरे से नकाब आहिस्ता-आहिस्ता’’- अनिल विज

‘‘सामने आ रहा है कांग्रेस के चोरी का हिसाब आहिस्ता-आहिस्ता’’ - विज

हम समय समय पर कार्यकर्त्ता सम्मेलन करवाते रहते है- विज

चण्डीगढ, (KK)- हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज षायरी अंदाज में कांग्रेस को घेरा और कहा कि ‘‘सरकता जा रहा है कांग्रेस के चेहरे से नकाब आहिस्ता-आहिस्ता, सामने आ रहा है कांग्रेस के चोरी का हिसाब आहिस्ता-आहिस्ता’’!

ये शब्द हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आज सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पवार के लिए कहे, जिन्हें आज ईडी ने अंबाला मे सेशन कोर्ट मे पेश किया। विज ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने पिछले दस साल के राज मंे किया है वो कभी तो बाहर आ जाती है। विज ने कांग्रेस का सीएलयू सरकार की भी संज्ञा दी। वहीं, यूपी सरकार द्वारा कावड़ यात्रा में वहाँ के सभी दुकानदारों को अपनी दुकान के बाहर नाम लिखने के आदेश जारी किये है। इस पर, विज ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। साथ ही 21 जुलाई को अंबाला में भाजपा का कार्यकर्त्ता सम्मेलन होने जा रहा है इस पर भी प्रतिकिर्या दी।

सोनीपत से कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र पवार को ईडी ने गिरप्तार किया है जिन्हे आज अंबाला कोर्ट मे पेश किया गया। इस पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने चुटकी ली और षायरी अंदाज में कहा कि ‘‘सरकता जा रहा है कांग्रेस के चेहरे से नकाब आहिस्ता-आहिस्ता, सामने आ रहा है कांग्रेस के चोरी का हिसाब आहिस्ता-आहिस्ता’’! विज ने कहा कि वे तो विधानसभा के सदन में भी कांग्रेस को सीएलयू सरकार कहते थे! उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालांे के अपने राज में जो लूटमार की है आखिर उसे कब तक छुपा कर रखेंगे, वो कभी न कभी बाहर आ ही जाती है। विज ने कहा कि ये बड़ी एजेंसी है इनके पास इनफार्मेशन होती है। विज ने कहा कि अब जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि कौन-कौन इसमें शामिल है। विज ने कहा कि आज तक किसी चोर ने ये नहीं माना कि वे चोर है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कावड़ यात्रा के दौरान वहां के सभी दुकानदारो को दूकान पर नाम लिखने के आदेश जारी किये है इस पर क्या इस तरह के आदेश हरियाणा मे लागू होंगे इस पर विज ने कहा कि उन्हें इसके बारे मे कोई जानकारी नहीं है।

वही, 21 जुलाई को अंबाला मे भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है इस पर विज ने कहा कि हम समय समय पर कार्यकर्त्ता सम्मेलन करवाते रहते है। विज ने कहा कि हमारी कार्यकर्ताओ की पार्टी है वे उन्हीं के दम पर राजनीति करते है। विज ने कहा कि उन्हें चुनावों की कोई विशेष तैयारियां नहीं करनी पडती कार्यकर्त्ता हर समय तैयार रहते है।

-----

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

हरियाणा में कचरे के निस्तारण की दिशा में अहम कदम, राज्य में स्थापित होंगे वेस्ट-टू-चारकोल के दो प्लांट

Next
Next

शहीद स्मारक में निरीक्षण को पहुंचे पूर्व मंत्री अनिल विज ने तालियां बजाते हुए स्टैच्यू डिजाइन कर रहे कारीगरों का उत्साह बढ़ाया