आम आदमी पार्टी अब ‘‘जमानत जब्त पार्टी हो गई है’’ - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

आम आदमी पार्टी अब ‘‘जमानत जब्त पार्टी हो गई है’’ - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

भाजपा के राज में एक एक पैसे बैंक खाते में जाता है जिससे विपक्ष को तकलीफ हो रही है - अनिल विज

भाजपा के सिस्टम बदलने से कांग्रेस को तकलीफ हो रही है क्योंकि इनकी रोजी-रोटी चलती थी - विज

केजरीवाल को जमानत नहीं मिल रही इसका मतलब कि उनके खिलाफ ठोस सबूत है - विज

चण्डीगढ, (KK)- हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अब ‘‘जमानत जब्त पार्टी हो गई है’’, जिन मुद्दों को लेकर ये सत्ता में आए थे आज उससे विपरीत हो रहा है। वहीं, उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के राज में एक एक पैसे बैंक खाते में जाता है जिससे इन्हें तकलीफ हो रही है क्योंकि इनका खर्चा चलना बंद हो गया है।

श्री विज ने आज मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ दिया है, जिसे लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी सर्वे में नहीं आती बल्कि सीधा सरकार बनाती हैं जिस पर तंज कसते हुए हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आप पार्टी अब लगभग सारे देश में जमानत जब्त पार्टी बन गई है, दिल्ली से भी लोगों ने इन्हें उखाड़ दिया है, पंजाब में भी उन्हें मनमर्जी नतीजे नहीं मिले है, हरियाणा में भी इन्होंने अपना उम्मीदवार खड़ा किया था जो बुरी तरह हार गया। विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब गई हुई चीज हो गई है जिन मुद्दों को लेकर ये लड़े थे आज वो सब उल्टा हो रहा है।

हरियाणा में इन दिनो कांग्रेस हरियाणा मांगे हिसाब अभियान चलाए हुए है इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अपने एक बयान में कहा कि हरियाणा सरकार घोषणावीर बन रही है, ‘‘काम चवन्नी का और गिनवा दस कर रही है’’ जिस पर पलटवार करते हुए हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने दीपेंद्र हुड्डा से सवाल करते हुए कहा कि ‘‘वे बताए क्या सिर्फ 25 प्रतिषत लोगों को ही पेंशन मिल रही है या 25 प्रतिषत लोगों तक ही सभी सेवाएं पहुंच रही है’’। विज ने कहा कि भाजपा के राज में एक-एक पैसा खाते में जाता है और कांग्रेस के राज में ये जब ऊपर से अगर 100 रुपए आते थे तो नीचे तक 15 रह जाते थे, ये कांग्रेस का आजादी के बाद का बनाया हुआ सिस्टम था जिसे भाजपा ने बदला और इसी बात की कांग्रेस को तकलीफ है क्योंकि इनकी रोजी-रोटी इसी से चलती थी।

वहीं, केजरीवाल के वकील ने कहा है कि ‘‘केजरीवाल सीएम है, आतंकवादी नहीं’’, वे जेल ने बाहर न आए इसलिए उन्हें दूसरे केस में गिरफ्तार किया गया है। जिस पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि उनके बाहर आना या न आना कोर्ट पर निर्भर करता है और अगर उन्हें जमानत नहीं मिल रही इसका मतलब कि उनके (केजरीवाल) खिलाफ ठोस सबूत है।

----------------

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

शहीद स्मारक में निरीक्षण को पहुंचे पूर्व मंत्री अनिल विज ने तालियां बजाते हुए स्टैच्यू डिजाइन कर रहे कारीगरों का उत्साह बढ़ाया

Next
Next

‘‘भाजपा ने भर्ती की मण्डियों का सजना तथा किसानों की जमीनें भूमाफियों को सस्ते दामों पर देने जैसी कुरीतियों पर रोक लगाई है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज