कांग्रेस के पास बताने को कुछ नहीं, हमारे पास अनगिनत उपलब्धियां: सीएम नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास बताने को कुछ नहीं, हमारे पास अनगिनत उपलब्धियां: सीएम नायब सिंह सैनी

सोनीपत नगर निगम के मेयर निखिल मदान ने कांग्रेस के हाथ को छोड़कर थामा भाजपा का दामन

प्रदेश में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार: मनोहर लाल

150 से अधिक स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी भाजपा की ली सदस्यता

चंडीगढ़, (KK)- भारतीय जनता पार्टी की रणनीति ने वीरवार को प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया जब सोनीपत नगर निगम के मेयर निखिल मदान ने अपने समर्थकों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय शहरी आवास एवं ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल, हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइजर श्री तरुण भंडारी, सोनीपत के भाजपा जिलाध्यक्ष जसवीर दोदवा, कई नगर पार्षद, सरपंच व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

        हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के बेहतरीन कार्यों जिसका उपलब्धियों से भरा सफर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार की तरह ही प्रदेश में भाजपा तीसरी बार अपनी सरकार बनाकर इतिहास रचेगी।

कांग्रेस के पास बताने के लिए कुछ नहीं, ले रहे है झूठ का सहारा: नायब सैनी

        कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ झूठ परोसना है। कांग्रेस की स्थिति सभी विधानसभा क्षेत्रों में बेहद कमजोर हुई है। बताने के लिए कांग्रेस के पास कुछ भी नहीं है, इसलिए कांग्रेस के लोग झूठ का सहारा लेते है लेकिन उनका झूठ चलने वाला नहीं हैं। कांग्रेस के बड़े नेता भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल के विचारों से जुड़कर भाजपा में शामिल हो रहे है और हम सब मिलकर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का काम करेंगें।

निखिल मदान के शामिल होने पर पार्टी को मिलेगा लाभ

        मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सोनीपत के मेयर निखिल मदान, क्षेत्र के कई पाषर्द, सरपंच व अन्य गणमान्य लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है, उनका पार्टी में स्वागत है। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विचारों को लेकर शामिल हुए है। सोनीपत क्षेत्र से पार्टी में शामिल हुए लोगों ने बीजेपी की विचारधारा व नीतियों के साथ जुड़ने का जो संकल्प लिया है वहीं संकल्प प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगें।

नंबर डायल कर भी बन सकते हैं भाजपा के सदस्य

        मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि कोई भी व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ सकता है। भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए मोबाईल नंबर 7820078200 पर मिस्ड कॉल करने के बाद लिंक उपलब्ध होगा और इसमें जानकारी भरकर भाजपा की सदस्यता ली जा सकती है। 

तीसरी बार भाजपा सरकार: मनोहर लाल

        केन्द्रीय शहरी आवास एवं ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि जब से निखिल से बातचीत हुई है, तब से चर्चा करते रहे कि भाजपा में कुछ तो विशेष है, जो उन्हें पार्टी की ओर खीच रहा है। श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज वे पार्टी में शामिल हो गए है। उन्होंने कहा कि निखिल मदान की ज्वाईनिंग इतनी शुभ है कि दो दिन पहले ही राई के विधायक मोहन लाल बड़ौली प्रदेशाध्यक्ष बने है, उन्हें भी बधाई देते है, जो प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंच पर आए हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि निखिल के साथ 150 से अधिक स्थानीय नेता, जिनमें पार्षद व दूसरे दायित्व पर रहे गणमान्य लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी में सबका मान-सम्मान होता है उसी तरह नए शामिल हुए सदस्यों का भी मान-सम्मान होगा। केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि तीन माह बाद एक और पड़ाव आने वाला है जब प्रदेश में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

स्पष्ट बहुमत के साथ बनाऐगें सरकार: मोहन लाल बड़ौली 

        भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मेयर निखिल मदान व उनके समर्थक भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा के बड़े परिवार में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि जिस भाव को लेकर उन्होंने भाजपा ज्वाईन की है उससे सोनीपत जिला व पूरे हरियाणा प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव में काफिला इसी प्रकार से बढे़गा और स्पष्ट बहुमत की भाजपा सरकार नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता इसी ताकत और उत्साह के साथ जनता जनार्दन की सेवा करते हुए आशीर्वाद लेगा।

शीर्ष नेतृत्व ने दिलाई सदस्यता, मेरे लिए गौरव का क्षण: निखिल मदान    

        सोनीपत के मेयर निखिल मदान ने भाजपा की सदस्यता ज्वाइन करते हुए कहा कि मेरे लिए बड़ा ही गौरव का क्षण है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे सदस्यता दिलाई है। आज वह भाजपा परिवार का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो भी जिम्मेवारी लगाई जाएगी उसे 100 प्रतिशत पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर रहे है। देश में जिस प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनी है उसी तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाएगें।

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

किसान ऑर्गेनिक खेती को अपनाएं और आय में इजाफा करें - मुख्यमंत्री

Next
Next

आने वाले समय में कांग्रेस की गाड़ी पर सिर्फ बाप-बेटा ही दिखाई देगें : सीएम नायब सिंह सैनी