पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज जी ने नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता जी के साथ निर्माणाधीन सिविल एन्क्लेव (डोमेस्टिक एयरपोर्ट) का किया निरीक्षण

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज जी ने आज नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता जी के साथ अम्बाला छावनी में उड़ान योजना के तहत निर्माणाधीन सिविल एन्क्लेव (डोमेस्टिक एयरपोर्ट) का निरीक्षण किया और 15 जुलाई तक निर्माण कार्य को पूरा करने तथा 15 अगस्त तक पहली फ्लाइट प्रारंभ करने के निर्देश दिए

गौरतलब है कि हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि विगत दस वर्षों से राज्य सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश के लोगों का अपना एयरपोर्ट का सपना साकार होने जा रहा है। 20 जून को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट के फेज-2 के विभिन्न सिविल कार्यों का लोकार्पण करेंगे।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अम्बाला में स्थापित किए जा रहे सिविल एन्क्लेव के बारे वायुसेना अम्बाला के साथ हुए समझौते तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य को आगे बढाएं।


बैठक में जानकारी दी गई कि हिसार एयरपोर्ट से जुड़े जिन प्रोजेक्ट का कार्य पूरा हो चुका है, उनमें हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कारपोरेशन (एचएडीसी) चेयरमैन का कार्यालय एटीसी टावर की बिल्डिंग में बनकर तैयार हो गया है।


उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर रनवे, कैटआई,  एटीसी, जीएससी एरिया, पीटीटी, लिंक टैक्सी, एप्रेन, फ्यूल रूम, बेसिक स्पिट पैरामीटर रोड और बरसाती ड्रोन बनाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है।


Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे से प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ समेत 5 प्रदेशों के लिए अगस्त से शुरू होगी उड़ान - मुख्यमंत्री

Next
Next

विवाह पंजीकरण- खिलाड़ियों की प्रतिभा- दिल्ली के हक पानी-मोबाइल डिस्पेंसरी वैन-‘‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’’