आने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए बहुत सारे राजनेताओं के होश उड़ने वाले है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

आने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए बहुत सारे राजनेताओं के होश उड़ने वाले है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

अरविंद केजरीवाल हवा में तीर चलाने में माहिर है उन्हें पता है कि अब पंजाब में उनका झूठ फरेब नहीं चलने वाला - अनिल विज

आने वाली 4 जून को 400 पार का नारा सच होने वाला है - विज

चंडीगढ़, (KK) - हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए बहुत सारे राजनेताओं के होश उड़ने वाले है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल हवा में तीर चलाने में माहिर है उन्हें पता है कि अब पंजाब में उनका झूठ फरेब नहीं चलने वाला क्योंकि आने वाली 4 जून को 400 पार का नारा सच होने वाला है।

श्री विज आज पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

हर बात का भाव समझना हर एक के बस की बात नहीं - विज

ममता बैनर्जी ने अपने एक बयान में कहा था कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी भगवान है तो हम उनके लिए मंदिर बनवाएंगे, फूल और भोग भी चढ़ाएंगे, जिस पर तंज कसते हुए पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आने वाले नतीजों को देख कर बहुत सारे राजनेताओं के होश उड़ने वाले है, क्योंकि परमात्मा की जगह कोई नहीं ले सकता। हम डॉक्टर को भगवान का रूप कहते है लेकिन वो भगवान नहीं बनते, लेकिन हर बात का भाव समझना हर एक के बस की बात नहीं है।

पंजाब के लोग केजरीवाल का झूठ और फरेब समझ चुके - विज

वही, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में कहा था कि पंजाब वाले उन्हें 13 सांसद दे, तो वो पंजाब का पैसा वापिस लेकर आएंगे, जिस पर विज ने कहा कि केजरीवाल को हवा में तीर छोड़ने की आदत है, उन्हें पता है कि अब पंजाब के लोग उनका झूठ और फरेब समझ चुके है इसलिए वो ऐसी बाते कर रहे है।

एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे - विज

मल्लिकार्जुन खरगे का कहना है की हमें भाजपा वालो से भी ज्यादा विश्वास है, हम जीतने वाले हैं और वे हारने वाले हैं” जिस पर विज ने कहा कि 4 जून को 400 पार का नारा सच होने वाला है और एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

लोगो की अंतरात्मा ने भाजपा को वोट करने को कहा है - विज

हरियाणा में कांग्रेस नेता ने अपने ही कार्यकर्ताओं पर भाजपा को वोट डलवाने के आरोप लगाए है जिस पर विज ने कहा कि लोगो की अंतरात्मा ने भाजपा को वोट करने को कहा है।

........

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

श्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से विजयी होने वाली है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

Next
Next

पूर्व मंत्री अनिल विज ने भीषण सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों की दी सांत्वना व अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना