एक मई को अंबाला छावनी में आयोजित रैली को लेकर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने तैयारियों का जायजा लिया

एक मई को अंबाला छावनी में आयोजित रैली को लेकर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने तैयारियों का जायजा लिया

पूर्व मंत्री अनिल विज ने तैयारियों को लेकर मौके पर 31 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति को दिषा-निर्देष दिए

रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं अन्य नेतागण भी मौजूद रहेंगे

चंडीगढ, (KK) - हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आगामी एक मई को अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में प्रातः नौ बजे प्रस्तावित रैली को लेकर आज शाम लोकसभा चुनावों के लिए गठित 31 सदस्यीय चुनाव समिति के साथ तैयारियों का जायजा लिया।

श्री विज ने बताया कि एक मई को अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में प्रातः नौ बजे रैली आयोजित की जाएगी और इस रैली को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि रैली के उपरांत अम्बाला संसदीय क्षेत्र से प्रत्याषी श्रीमति बंतो कटारिया अपना नामांकन पत्र भरेंगी।

पूर्व मं़त्री अनिल विज ने आज षाम 31 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति के साथ गांधी ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था, रैली स्थल तक आने-जाने के मार्ग, स्टेज, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दिषा-निर्देष दिए । उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में रैली स्थल पर समय से पहुंचे। इस दौरान श्री विज ने अलग-अलग व्यवस्था बनाने के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों की जिम्मेवारियां तय की। उन्होंने मौके पर सुरक्षा एवं अन्य प्रबंधों का भी जायजा लिया।

गौरतलब है कि आगामी एक मई को अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याषी श्रीमति बंतो कटारिया अपना नामांकन भरेंगी। इससे पहले अम्बाला छावनी के गांधी ग्राउंड में विषाल रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी सहित पूर्व ग्रह मंत्री श्री अनिल विज सहित अन्य नेतागण मौजूद रहेंगे।

वहीं गांधी ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लेने के दौरान 31 सदस्यीय चुनाव समिति के संयोजक ललित चौधरी, जसबीर सिंह जस्सी, विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, ष्याम सुंदर अरोडा, फकीरचंद सैनी, नरेंद्र राणा, राम बाबू यादव, सुदर्षन सिंह सहगल, अजय बवेजा, सुरेंद्र बिंद्रा, रवि सहगल, ललता प्रसाद, राजीव जैन, सुनील, पुनील सरपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अम्बाला छावनी में हो चुके चुनाव प्रचार के दो कार्यक्रम

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों को लेकर पूर्व ग्रह मंत्री श्री अनिल विज की अध्यक्षता में दो कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। अम्बाला छावनी में पूर्व मंत्री अनिल विज द्वारा विजय संकल्प या़त्रा का सफलतापूर्वक अम्बाला छावनी में आयोजन किया जा चुका है जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया था। इसके उपरांत बाजारों में डोर टू डोर चुनाव प्रचार भी संपन्न हो चुका है।

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की प्रेसवार्ता

Next
Next

*बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज*