लोकसभा चुनाव के नतीजे तो दीवार पर लिखे हुए है “अबकी बार 400 पार” : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

लोकसभा चुनाव में तो नतीजे दीवार पर लिखे है कि “अबकी बार 400 पार” : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

जब तक दुष्यंत चौटाला हमारे साथ थे वह 400 पार कह रहे थे : अनिल विज

कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा में देरी, अनिल विज बोले “कांग्रेस के पास प्रत्याशी तक नहीं”

चंडीगढ़, (KK)- हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अम्बाला छावनी से विधायक अनिल विज ने कहा कि लोकसभा चुनाव में तो नतीजा दीवार पर लिखा है कि “अबकी बार 400 पार”। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पकड़-पकड़कर उम्मीदवार ला रही है और बीते दस सालों में कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है। इसके विपरीत भाजपा में राष्ट्रीय, राज्य, जिले, हल्के, वार्ड स्तर व पन्ना प्रमुख तक की टीमें बनी है और भाजपा एक प्रजातांत्रिक पार्टी है।

श्री विज आज शाहबाद मारकंडा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जैन के कार्यालय में निजी कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पूर्व मंत्री अनिल विज ने रणदीप सुरजेवाला द्वारा हेमा मालिनी पर टिप्पणी करने के प्रश्न पर कहा कि राजनीति में भाषा का प्रयोग ठीक होना चाहिए और महिलाओं के बारे में जो सुरजेवाला ने भाषा का प्रयोग किया वह गिरे से गिरा आदमी भी नहीं करता। विपक्ष का काम कटाक्ष करना है, मगर मर्यादा में रहकर कटाक्ष करना चाहिए।

वहीं, ईवीएम पर किए सवाल पर अनिल विज ने कहा कि जब हिमाचल में चुनाव हुआ और कांग्रेस वहां जीती। क्या वहां ईवीएम नहीं थी। कर्नाटक में चुनाव हुआ, कांग्रेस जीती, एक भी नहीं बोला। अब ये हार रहे हैं तो तभी ईवीएम-ईवीएम कर रहे हैं और पहले से ही रोना शुरू कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री अनिल विज बोले कांग्रेस के पास प्रत्याशी तक नहीं

कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा में हो रही देरी पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस तब प्रत्याशी उतारेगी, जब उनके पास हो। वे पकड़-पकड़ कर तो ला रहे हैं। इनका (कांग्रेस) का पिछले 10 साल में तो संगठन तो बन नहीं सका। हमारा तो पन्ना प्रमुख से लेकर राष्ट्र स्तर की टीम है, क्योंकि भाजपा प्रजातंत्रीय पार्टी है। इनमें बोलियां लगी हुई है, जो ज्यादा दे देगा, उसको सीट मिल जाएगी। विज ने कहा कि मैं अपने हल्के में पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार करूंगा। वहीं उनकी जिम्मेदारी है।

जब तक दुष्यंत चौटाला हमारे साथ थे वह 400 पार कह रहे थे : अनिल विज

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बयान पर पलटवार किया है। विज ने कहा कि जब तक वे (जजपा) हमारे साथ थे, तब तक तो वो भी 400 पार कह रहे थे। दरअसल, चौटाला ने कहा था कि भाजपा 200 पार नहीं जाएगी।

वहीं, भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के गेहूं की बोरी उठाने पर अनिल विज ने कहा कि उनका (नवीन जिंदल) का मन कांग्रेस से मुख हो चुका है। जयराम रमेश ने कहा कि 10 साल से नवीन जिंदल ने पार्टी का एक भी काम नहीं किया। नवीन जिंदल को पता चल गया कि जिस गाड़ी पर वह बैठे हैं उसे यही धक्के खाते रहना है। उसने कहीं आगे नहीं जाना और आगे जाने वाली पार्टी भाजपा की है। नवीन जिंदल द्वारा गेहूं की बोरी उठाने पर विज ने कहा कि हो सकता है कि वह किसी की मदद कर रहे हो। वहीं अन्य दल के प्रत्याशी द्वारा गेहूं की फसल काटने पर तंज करते हुए अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी को अब पता है कि मेरी राजनीतिक दुकान तो बंद हो गई है इसलिए वह कभी स्कूटर के नट कसने लगते हैं, कभी ट्रेक्टर चलाने लगते हैं।

इधर, विपक्ष द्वारा नवीन जिंदल के कोयला चोर बताने पर विज ने कहा कि मामला कोर्ट में है। जब तक कोर्ट अपना फैसला नहीं दे सकता, तब तक आप किसी को दोषी नहीं ठहरा सकते। जब कोर्ट का फैसला आएगा, तब देखी जाएगी।

....

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

*राम मंदिर व अनुच्छेद 370 खत्म होने की जो लहर है वह राम भक्त और देश भक्तों को नजर आती है न कि विरोधियों को : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज*

Next
Next

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की है प्राथमिकता - अनुराग अग्रवाल