कांग्रेस ने अभी से भूमिका बनानी प्रारंभ कर दी कि लोकसभा चुनाव में हारने के बाद ईवीएम को लेकर कैसे रोना है व क्या कहना है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

कांग्रेस ने अभी से भूमिका बनानी प्रारंभ कर दी कि लोकसभा चुनाव में हारने के बाद ईवीएम को लेकर कैसे रोना है व क्या कहना है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

राहुल गांधी अकेले चुनाव नहीं लड़ रहे और उनके साथ 27-28 पार्टियां और है, जो राहुल गांधी बोलते हैं उसमें क्या उनके साथ सभी पार्टियां सहमत हैं : अनिल विज

केजरीवाल एक अच्छे स्टोरी राइटर हैं जो स्क्रिप्ट वो लिखते है उसे लिखने के बाद इसे वैसे ही चलाते हैं : अनिल विज

चंडीगढ़, (KK) - हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अम्बाला छावनी के विधायक श्री अनिल विज ने लोकसभा चुनावों से पहले ही कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाने पर तंज किया है।

श्री विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जब हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक में कांग्रेस जीती तब क्या प्रियंका गांधी सो रही थी, तब भी ईवीएम का प्रयोग हुआ था, तब वह क्यों नहीं बोली। अनिल विज ने कहा कि इन्होंने अभी से भूमिका बनानी प्रारंभ कर दी है कि हारने के बाद हम सभी ने कैसे रोना है व क्या कहना है, उसी की भूमिका ये अभी से बना रहे हैं।

राहुल गांधी के बयान कि उनकी सरकार बनने पर अग्निपथ को रद्द किया जाएगा, पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा “न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी”। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो रोज बोलते हैं, वह देश से जानना चाहते हैं कि राहुल गांधी उसे पूरा कैसे करेंगे। राहुल गांधी अकेले चुनाव नहीं लड़ रहे और उनके साथ 27-28 पार्टियां और भी है। जो राहुल गांधी बोलते हैं, उसमें क्या 27-28 पार्टियां सहमत हैं। आज इनकी हालत पतली है और पीछे से भी पतली है जिसमें महज 50 सांसद ही है, तो 50 सांसदों वाला कैसे देश का कानून बना सकता है। हां, यह लोगों का मनोरंजन कर सकते हैं, जिसके लिए खुली छूट है।

केजरी नीति यही है कि आप के बड़े नेता जेल में अच्छे वातावरण में रहकर वहीं से ही यह सरकार चलाएंगे : अनिल विज

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से ही मंत्रीमंडल की बैठक लेंगे के सवाल पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति की नई फीलासफी लोगों के सामने पेश कर रही हैं। पहले आई विदुर नीति, फिर आई चाणक्य नीति और अब केजरी नीति आई है। केजरी नीति कई प्रकार के नए प्रयोग करके दिखा रही है। केजरी नीति में यही है कि बड़े नेता जेल में अच्छे वातावरण में रहकर जेल से ही यह सरकार चलाएंगे।

केजरीवाल द्वारा स्वयं को आतंकवादी नहीं कहने के बयान पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि केजरीवाल की पार्टी के ही पंजाब के मुख्यमंत्री ने सबसे पहले यह शब्द इस्तेमाल किया और इससे पहले किसी ने उन्हें आतंकवादी नहीं कहा। केजरीवाल एक अच्छे स्टोरी राइटर हैं जो स्क्रिप्ट लिखते है और लिखने के बाद इसे वैसे ही चलाते हैं।

वहीं, लोकसभा चुनाव लेकर आम आदमी पार्टी ने आपका राम राज्य वेबसाइट लांच करने पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि राम तो एक ही हैं और राम राज्य की कल्पना भी एक ही है। अब आम आदमी पार्टी वालों ने और राम खड़ा कर लिया तो यह बात समझ से परे है।

भाजपा प्रजातांत्रिक पार्टी है जिसमें हर स्तर पर संगठना बना हुआ है : अनिल विज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में एक ही नेता के बयान को अपमानजनक कहने पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी को कौन रोज नई-नई बाते सिखाता है। भाजपा संगठन की पार्टी है और कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है। देश में तीन या चार प्रकार की पार्टी हैं, प्रजातांत्रिक पार्टी जोकि भाजपा है, कुनबे की पार्टी है जैसे एक ही कुनबा चला आ रहा है जिसमें गांधी या नेहरू परिवार के अलावा कोई अन्य नहीं रह सकता। कुछ गैंगस है जोकि सरकार बनाकर लूटते हैं। इसलिए भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें हर स्तर पर संगठन है, इसमें राष्ट्रीय, राज्य, जिला, नगर, मंडल, बूथ एवं पन्ना प्रमुख स्तर तक संगठन बना हुआ है।

--------

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

इंडिया" गठबंधन के तहत "आप" के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता की शाहाबाद में चुनावी यात्रा

Next
Next

"इंडिया" गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के थानेसर के सेक्टरों और कॉलोनियों में बैठक