हर वोट होता है कीमती, कभी-कभार मामूली अंतर से भी हो जाती है जीत: अनुराग अग्रवाल

चंडीगढ़, (KK)- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने प्रदेश के 1 करोड़ 99 लाख 35 हजार 770 पंजीकृत मतदाताओं से अपील की है कि वे 25 मई, 2024 को होने वाले हरियाणा में होने वाले लोकसभा के आम चुनावों में बढ़-चढक़र मतदान करें क्योंकि लोकतंत्र में हर वोट कीमती होता है और यहां तक कि कभी-कभार तो प्रत्याशी मामूली अंतर से भी जीत दर्ज करता है।

        श्री अनुराग अग्रवाल चुनाव प्रबन्धों को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

        मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र का पर्व-देश का गर्व में अपना योगदान देने के लिए आगे आएं। प्रदेश में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 460 है। हरियाणा में अम्बाला लोकसभा के अंतर्गत 76, कुरूक्षेत्र लोकसभा में 23, सिरसा लोकसभा में 40, हिसार लोकसभा में 11, करनाल लोकसभा में 37, सोनीपत लोकसभा में 44, रोहतक लोकसभा में 21, भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा में 13, गुडग़ांव लोकसभा में 78 तथा फरीदाबाद लोकसभा में 117 ट्रांसजेंडर पंजीकृत मतदाता हैं। श्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में गुडग़ांव लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 25 लाख 38 हजार 463 पंजीकृत मतदाता हैं, जबकि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 24 लाख 4 हजार 733 पंजीकृत मतदाता हैं। इसी प्रकार, अम्बाला लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख 82 हजार 414 पंजीकृत मतदाता हैं। कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 85 हजार 273 पंजीकृत मतदाता हैं। सिरसा लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख 28 हजार 529 पंजीकृत मतदाता हैं। हिसार लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 81 हजार 605 पंजीकृत मतदाता हैं। करनाल में लोकसभा क्षेत्र में 20 लाख 92 हजार 684 पंजीकृत मतदाता हैं। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 57 हजार 818 पंजीकृत मतदाता हैं। रोहतक लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख 80 हजार 357 पंजीकृत मतदाता हैं तथा भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 83 हजार 894 पंजीकृत मतदाता हैं।

आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के प्रति भी सी-विजल हो रहा है कारगर

        मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजल ऐप बनाई गई है। इस ऐप के माध्यम से कहीं पर यदि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन की जानकारी नागरिकों को होती है तो वे इस ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस शिकायत का निपटान 100 मिनट के अंदर विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 1666 शिकायतें  सी-विजल ऐप पर विभाग को प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारी या रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा 1383 शिकायतों को सही पाया गया और उनका निपटान नियमानुसार किया गया।

        इनमें अम्बाला जिले में 348, भिवानी जिले में 53, फरीदाबाद में 62, फतेहाबाद में 64, गुरुग्राम में 98, हिसार में 103, झज्जर में 21, जींद में 34, कैथल में 33, करनाल में 16, कुरूक्षेत्र में 44, महेन्द्रगढ़ में 3, नूंह में 39, पलवल में 38, पंचकूला में 96, पानीपत में 10, रेवाड़ी में 6, रोहतक में 63, सिरसा में 367, सोनीपत में 116 तथा यमुनानगर में 52 शिकायतें नागरिकों ने दर्ज करवाई हैं। 

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

"मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में ही इस बार प्रचार करूंगा और यहाँ से कमल खिलाने का कार्य करूंगा" - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

Next
Next

बीजेपी कल 14 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी