इनेलो नेता नफे सिंह राठी हत्याकाण्ड मामले को राज्य सरकार द्वारा केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को कर दिया गया है स्थानांतरित- गृह मंत्री अनिल विज

इनेलो नेता नफे सिंह राठी हत्याकाण्ड मामले को राज्य सरकार द्वारा केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को कर दिया गया है स्थानांतरित- गृह मंत्री अनिल विज

‘‘नफे सिंह हत्याकाण्ड मामले में उनके द्वारा हरियाणा विधानसभा में सदन को आश्वासन दिया गया था कि इस हत्याकाण्ड मामले को सीबीआई को सौंपा जाएगा’’- अनिल विज

गुरूग्राम में माउथ फैशनर खाने से खून की उल्टी आने के मामले में होगी जांच, सैंपल भरे- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ, (KK)- हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि इनेलो नेता नफे सिंह राठी हत्याकाण्ड मामले को राज्य सरकार द्वारा केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित कर दिया गया है क्योंकि इस संबंध में उनके द्वारा हरियाणा विधानसभा में सदन को आश्वासन दिया गया था कि इस हत्याकाण्ड मामले को सीबीआई को सौंपा जाएगा।

श्री विज आज यहां मीडिया कर्मिंयों द्वारा नफे सिंह हत्याकाण्ड को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में हरियाणा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है और दो आरोपियों को गिरफतार कर लिया है।

गुरूग्राम में माउथ फॅेशनर खाने से खून की उल्टी आने के मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले की गहनता से जांच की जाए कि क्या चीज मिलाई गई, कहां मिलाई गई और कहां से लाई गई। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और इस बारे में सैंपल भर लिए गए हैं तथा इसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

-------------

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

गृह मंत्री अनिल विज ने दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

Next
Next

बीजेपी सरकार जानबूझ कर किसानों को पोर्टलों में उलझाना चाहती है - अभय सिंह चौटाला