मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मृतक श्रमिकों के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की

धारूहेड़ा फैक्टरी हादसे में घायल हुए लोगों और उनके परिवार से मिले मुख्यमंत्री नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मृतक श्रमिकों के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की

सरकार घायलों की हर संभव मदद के लिए तैयार : मुख्यमंत्री नायब सैनी

रोहतक, (KK) मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पीजीआई रोहतक पहुंचकर रेवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा की एक फैक्टरी में हुए हादसे में घायल हुए लोगों तथा उनके परिजनों से मुलाकात की। नायब सैनी ने पीजीआई में इलाज करा रहे घायल लोगों का हालचाल जाना और सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार घायलों की हर संभव मदद करेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने घायलों के परिजनों से मिलने के बाद घोषणा करते हुए कहा कि धारूहेड़ा में हुए दुखद फैक्टरी हादसे में हर मृतक के परिजनों को श्रमिक कल्याण बोर्ड योजना के तहत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 75 प्रतिशत से अधिक झुलसे हुए श्रमिकों को इलाज के लिए 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। 50 से 75 प्रतिशत तक झुलसे श्रमिकों को 1 लाख रुपये और 50 प्रतिशत तक झुलसे श्रमिकों के इलाज के लिए 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि धारूहेड़ा की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों और उनके परिवार वालों के साथ है। उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार में कोई कमी ना रहे इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। जांच की रिपोर्ट आने के बाद सरकार उचित कार्रवाई करेगी।


पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के बड़े भाई सुंदर दास ग्रोवर के निधन और गायक अमित सैनी रोहतकिया के बेटे की दुर्घटना में हुई मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक में ही पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के बड़े भाई सुंदर दास ग्रोवर के निधन पर शोक जताने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। वहीं गायक अमित सैनी रोहतकिया के नौ वर्षीय बेटे की दुर्घटना में हुई मौत पर भी उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना देने उनके घर गए। नायब सैनी ने इस दुखद मौके पर गायक अमित सैनी के परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोक संतृप्त परिवारों को यह वियोग सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।


Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

हरियाणा के राजस्व‌ सचिव के पास गृह सचिव और मुख्य सचिव  का अतिरिक्त कार्यभार होने विरूद्ध निर्वाचन आयोग को लिखा 

Next
Next

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 22 मार्च को