नैक मूल्यांकन के बाद केयू को प्राप्त हुआ ए-प्लस-प्लस ग्रेड सर्टिफिकेट

नैक मूल्यांकन के बाद केयू को प्राप्त हुआ ए-प्लस-प्लस ग्रेड सर्टिफिकेट

चंडीगढ़, (KK)- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) मूल्यांकन के बाद 3.56 स्कोर के साथ सबसे उच्चतम ग्रेड ए-प्लस-प्लस यूनिवर्सिटी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा राज्य की पहली ए-प्लस-प्लस ग्रेड स्टेट यूनिवर्सिटी बन गई है। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को कड़ी मेहनत से नैक मूल्यांकन में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।  वे बुधवार को नैक ए-प्लस-प्लस का नैक के बैंगलोर कार्यालय से सर्टिफिकेट प्राप्त होने के बाद विश्वविद्यालय में प्रसन्नता प्रकट करते हुए बोल रहे थे।

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि भारत देश की सभी 480 स्टेट यूनिवर्सिटी में चौथे चरण में ए-प्लस-प्लस प्राप्त करने वाली 8 यूनिवर्सिटी में शामिल होकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को नैक द्वारा प्राप्त प्रदान किए सर्टिफिकेट के अनुसार 1 फरवरी 2024 से 31 जनवरी 2031 तक ए-प्लस-प्लस ग्रेड मान्यता प्रदान की गई है।

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा स्थापित किया गया इलेक्शन सेल

Next
Next

विश्व कबड्डी दिवस हरियाणा के पंचकूला में होगा आयोजित- राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय करेंगें शुभारंभ