कुरुक्षेत्र समेत हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन: डॉ. सुशील गुप्ता*
कुरुक्षेत्र: आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से "इंडिया" गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ . सुशील गुप्ता ने शनिवार को पीपली और लाडवा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और अनाज मंडी का दौरा किया और आगामी लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उनके साथ लाडवा विधायक मेवा राम, रादौर विधायक बिशनलाल सैनी, पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, राजीव गोयल, राजेश गोयल, ललित मोहन, कप्तान सिंह, सतबीर नैन आढ़ती, दर्शन लाल, तरसेम आढ़ती, जितेंद्र कौशिक, गुरदेव सिंह सूरा, नायब सिंह, संदीप, सुभाष, जगदीप कौर, रणजीत आढ़ती, रामकुमार, हरिसिंह सैनी, सुरेश सैनी, सतपाल नंबरदार, लक्ष्मण दास चोपड़ा, धर्मपाल मुनीम, रमेश चहल, प्रवीण, जरनैल सिंह और भरत सिंह मौजूद रहे।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश का व्यापारी वर्ग समेत हर वर्ग पूरी तरह से त्रस्त हो चुका है और सत्ता परिवर्तन के लिए बेताब है। इसलिए कार्यकर्ताओं और सम्मानित मतदाताओं के उत्साह और समर्पण से इंडिया गठबंधन' कुरुक्षेत्र लोकसभा के साथ-साथ पूरे हरियाणा में एक शानदार जीत हासिल करेगा।
उन्होंने कहा कि बीजेपी को किसान और आढतियों से नफरत है, जो आढ़त कांग्रेस की सरकार में ढाई परसेंट मिलती थी. बीजेपी ने उसको फिक्स 46 रूपए करने का काम किया। ये आढतियों की जेब पर डाका डालने का काम किया। तीन साल से फसलों की कीमत बढ़ी, लेकिन आढत नहीं बढ़ी। मजदूर चाहता है मेरी आय बढे, मुनीम चाहता है मेरी आय बढे, लेकिन इन्होने आढत फिक्स करके आपकी जेब पर डाका डालने का काम किया।बीजेपी सरकार ने इसको बढ़ाने से मना कर दिया। ये नुकसान मंडी में काम करने वाले हर वर्ग को हुआ है। ये लगभग 300 करोड़ रूपए सालाना का नुकसान हर साल आढ़तियों को होता है। भाजपा सरकार ने मंडियों को बंद करने की पूरी तैयारी कर ली थी। किसान आंदोलन में 750 किसानों ने शहादत दी थी, इसके बाद मोदी सरकार को झुकना पड़ा और तीन काले कानून वापस लिए और एमएसपी लागू करने का वादा किया।
उन्होंने कहा कि करनाल और पानीपत के बीच 150 एकड़ में अडानी के साइलो बनने लग रहे हैं, जोकि मंडियों पर ताला लगाने का काम करेंगे। बीजेपी मंडियों को बंद करना चाहती है। पूरे देश में कहीं भी फसलों पर एमएसपी नहीं मिलता। वहीँ अगर किसान प्रधानमंत्री मोदी को उनका वादा याद दिलाने दिल्ली जाने की बात करते हैं तो किसानों को धमकियां दी गई। उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गये, उनकी सम्पति कुर्क करने की धमकी दी गई। बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से नफरत है। आज पूरे देश का किसान इस बात को समझ चुका है। प्रदेश में हर गाँव में बेरोजगार युवा घूम रहे हैं, नशा फैल रहा है और प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। कानून का राज खत्म होकर गोली राज शुरू हो गया है। नेताओं और जन प्रतिनिधियों पर हमले हो रहे हैं। विपक्षी नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटा जा रहा है आज लोकतंत्र से खिलवाड़ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इलेक्शन बांड के नाम पर बीजेपी ने अभी तक का सबसे बड़ा घोटाला करने का काम किया। आज पूरे देश में इसकी चर्चा है। इंडिया गठबंधन इस देश को बचने के लिए है। आज पूरे कुरुक्षेत्र में इंडिया गठबंधन की लहर है, कुरुक्षेत्र धर्म क्षेत्र है और कौरव विशाल सेना के साथ थे, लेकिन पांडवों के पास केवल धर्म था। महाभारत के युद्ध में धर्म की जीत हुई और अधर्म की हार हुई। कुरुक्षेत्र लोकसभा में जहाँ भी गया, ये भगवान श्री कृष्ण की कृपा है कि आप सभी का आशीर्वाद और प्यार इंडिया गठबंधन को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का हर एक नेता दिन रात मेहनत कर रहा है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी का पाप का घड़ा भर चुका है। बीजेपी ने सबसे पहले उसी मंत्री को टिकट दिया, जिसने किसानों पर गाड़ी चढ़ाई थी। भारतीय जनता पार्टी इस देश की बहन और बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वालों को संसद में भेजने का काम करती है। महिला कोच के साथ छेड़छाड़ करने वालों को मंत्री पद पर विराजमान करती है। बीजेपी नशे के कारोबार को संरक्षण देती है। हरियाणा के हर घर के अन्दर नशा पहुँच चुका है। इनका पाप का घड़ा भर चुका है। कुरुक्षेत्र से बीजेपी का युग का खात्मा होगा और इंडिया गठबंधन जीत दर्ज करेगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटें इंडिया गठबंधन जीतेगा। चारों तरफ से जबरदस्त जन समर्थन मिल रहा है। किसान, व्यापारी, युवा, महिला-विरोधी भाजपा सरकार की विदाई का दिन आज चुनाव आयोग ने तय कर दिया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मैदान में उतर चुके हैं। अब बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र धर्मक्षेत्र है। सत्य की विजय होती है। कुरुक्षेत्र के युद्ध के बाद युग का परिवर्तन हुआ था। यहां भी बीजेपी का युग समाप्त होगा और इंडिया गठबंधन का युग आएगा। भाजपा ने अभय चौटाला को वोट काटने के लिए भेजा।है। इनेलो की इस चुनाव में जमानत जब्त होगी। कुरुक्षेत्र की जनता पुकार-पुकार कर कह रही है। कुरुक्षेत्र के हर गांव, हर वार्ड में मुझे बहुत स्नेह मिल रहा है। कुरुक्षेत्र की जनता झाड़ू पर मुहर लगाने का मन बना चुकी है।