अम्बाला में उत्सव की तरह मनाया गया पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का जन्मदिन, प्रदेशभर से शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा

अम्बाला में उत्सव की तरह मनाया गया पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का जन्मदिन, प्रदेशभर से शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा

पूर्व रेस्लर खली, भजन गायक कन्हैया मित्तल के अलावा विधायकों, प्रदेश से पार्टी नेताओं एवं अन्य ने दी शुभकामनाएं

जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए लाए गए फूलों का अंबार लगा

विभिन्न संगठनों सहित कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर बाजारों, मंदिरों एवं अन्य स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया, शास्त्री कालोनी में भी भंडारे लगाए गए

चंडीगढ़, (KK)- हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा विधायक श्री अनिल विज का जन्मदिन शुक्रवार को उत्सव की तरह अम्बाला छावनी में मनाया गया। अनिल विज के शास्त्री कालोनी आवास पर उन्हें बधाई देने के लिए प्रदेशभर से हजारों की संख्या में उनके चाहने वालों का तांता दिनभर लगा रहा और पूर्व रेस्लर खली, भजन गायक कन्हैया मित्तल के अलावा पूर्व सांसदों, विधायकों, प्रदेशभर से पार्टी नेताओं एवं अन्य ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस दौरान जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए लाए गए फूलों का अंबार अनिल विज के आवास पर लग गया।

अंबाला छावनी के शास्त्री कालोनी स्थित आवास पर लोग प्रात: से ही शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे। “भाई अनिल विज जिंदाबाद” के जोरदार नारे दिनभर उनके आवास पर शास्त्री कालोनी में गूंजते रहे।

अनिल विज की कार्यशैली एवं विकास कार्यों पर आधारित कई गीत गाए

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आए उनके चाहने वालों ने उनको समर्पित कई गीत भी गाए। इतना ही नहीं उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर कई लोगों ने उन पर आधारित गीत भी गाए। देर सांय तक विज के आवास पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा और लोगों ने उनके दीर्घायु की मनोकामना की।

अनिल विज ने देश व समाज के लिए बहुत किया, मैं उनका फैन : द ग्रेट खली

पूर्व मंत्री अनिल विज को रेस्लर द ग्रेट खली (दिलीप सिंह) ने आज प्रात: अम्बाला पहुंच जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा उनकी सात माह की नन्हीं नाती अनन्या को शगुन भी दिया। खली ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अनिल विज ने देश व समाज के लिए बहुत कुछ किया है इसलिए वह उनके हमेशा फैन रहते हैं। आज उनका जन्मदिन है और वह दुआ मांगते हैं कि परमात्मा अनिल विज को स्वस्थ रखे, क्योंकि ऐसे लीडर की हरियाणा व समाज को जरूरत है। परमात्मा से उनकी लंबी आयु की वह प्रार्थना करते हैं।

वहीं, खली की मौजूदगी में गृह मंत्री अनिल विज की नाती वान्या ने अपने नानू को केक भी खिलाया।

भजन गायक कन्हैया मित्तल ने दी शुभकामनाएं

पूर्व मंत्री अनिल विज को भजन गायक कन्हैया मित्तल ने भी उनके आवास पर पहुंच शुभकामनाएं दी। इस दौरान अनिल विज की नाती वान्या ने भजन गायक के समक्ष भजन गाया जिसकी भजन गायक ने खूब प्रशंसा की। उन्होंने अनिल विज द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों की प्रशंसा की।

विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया

पूर्व गृह मंत्री व विधायक अनिल विज के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं, संस्थाओं एवं उनके चाहने वालों ने विभिन्न स्थानों पर भंडारों के भी आयोजन किए। श्री दिगम्बर जैन सभा अम्बाला छावनी, शास्त्री कालोनी परिवार रेजिडेंट सोसाइटी, भाजपा द्वारा निकलसन रोड पर भाजपा कार्यालय के समक्ष, सिविल अस्पताल स्थित रोटी बैंक में तथा पुलिस रोटी बैंक द्वारा भंडारे लगाए गए। इसके अलावा पुल चमेली, सदर बाजार, सौदागर बाजार एवं अन्य बाजारों में विभिन्न एसोसिएशनों द्वारा लड्‌डू बांटकर जन्मदिन की खुशी मनाई गई।

-------------

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की मंत्रीमण्डल विस्तार पर प्रतिक्रिया- ‘मैं तो आपके सामने यहां कार्यक्रम में हूं। न मुझे किसी ने बताया और न ही मुझसे किसी ने संपर्क किया

Next
Next

‘‘‘वन नेशन-वन इलैक्शन’ से देश के संसाधनों और रूपए की बचत होगी, प्रत्येक व्यक्ति को स्वागत करना चाहिए’’- अनिल विज