लोगों को घर बैठे योजनाओं तथा सेवाओं का मिल रहा है लाभ: उपमुख्यमंत्री

लोगों को घर बैठे योजनाओं तथा सेवाओं का मिल रहा है लाभ: उपमुख्यमंत्री


हिसार जिला के कई गांवों में सुनी समस्याएँ


चंडीगढ़ , (KK) - हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने लोगों को दफ्तरों के चक्कर कटवाने वाली परंपरा को खत्म कर घर बैठे सरकारी योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ दिलवाने की नई परंपरा शुरू करने का काम किया है।


   श्री दुष्यंत चौटाला ने यह बात हिसार जिला के गांव प्रेम नगर तथा बधावड़ में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उनको संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने समस्याओं का समाधान भी किया और अनेक विकास कार्य करवाने की घोषणा की। उन्होंने बधावड़ गांव में व्यायामशाला बनवाने, जलघर को अपग्रेड करवाने तथा 75 लाख रुपए की लागत से कम्युनिटी सेंटर भवन बनवाने की घोषणा की।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस गांव के राजकीय विद्यालय का नाम शहीद ओमप्रकाश के नाम से रखा जाएगा। इसी प्रकार से उन्होंने ढाणी प्रेम नगर गांव में पर्याप्त जलापूर्ति के लिए अतिरिक्त वॉटर टैंक बनवाने की घोषणा की।

उपमुख्यमंत्री ने भेरी अकबरपुर गांव में डिजिटल लाइब्रेरी  बनवाने तथा गांव की फिरनी पक्की करवाने की भी घोषणा की । उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने  के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दिशा में इस गांव में एक डिजिटल लाइब्रेरी भी स्थापित करवाई जाएगी। उन्होंने गांव के पशु अस्पताल में पशु चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर रखी गई मांग को पूरा करते हुए कहा कि वीएलडीए डॉक्टरों की भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जल्द ही प्रदेश के अस्पतालों में नवनियुक्त डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी जाएगी।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग तथा क्षेत्र के विकास के लिए शानदार काम किए जा रहे हैं। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। यही नहीं पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की है। किसानों की दशा सुधारने के लिए भी अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि 14 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है वहीं 18 फल एवं सब्जियां को भी भावांतर भरपाई योजना में शामिल किया गया है । पहले किसानों को अनाज मंडियों में फसल बेचने के लिए कई-कई दिनों तक मंडियों में ही रहना पड़ता था लेकिन आज न केवल तुरंत फसलों की खरीद हो रही है बल्कि फसल बिक्री के पैसे भी सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंच रहे हैं।


इस अवसर पर श्रम राज्य मंत्री श्री अनूप धानक, विधायक श्री जोगीराम सिहाग भी उपस्थित थे।


Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

देशी और विदेशी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से पर्यटकों को मंत्र मुग्ध किया

Next
Next

लोकसभा चुनावों में प्रत्येक मतदाता अपने मत का प्रयोग स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से करें- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल