गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर पुन्हाना से आए सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर पुन्हाना से आए सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

गृह मंत्री अनिल विज ने पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी के पटके पहनाकर उनका स्वागत किया

चंडीगढ़, (KK) - हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर नूंह के पुन्हाना से आए सैकड़ों लोगों ने “अनिल विज जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए भाजपा का दामन थामा।

श्री विज ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के पटके पहनाकर उनका भारतीय जनता पार्टी में हार्दिक स्वागत किया और पार्टी के लिए बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। पुन्हाना से भाजपा नेता तौफीक खान के नेतृत्व में सभी भाजपा में शामिल हुए।

तौफीक खान ने बताया कि गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कई गांवों के सरपंच व विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों ने पार्टी ज्वाइंन की है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज की जो नीतियां है उससे जनता काफी प्रभावित है और वह सदैव लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को हल करने के पूरे प्रयास करते हैं। इसी को देखते हुए नूंह जिला से लोग गृह मंत्री अनिल विज के साथ जुड़ना चाहते हैं। गौरतलब है कि पूर्व में भी गृह मंत्री के आवास पर नूंह जिला से दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा था।

आज पार्टी में मौलाना अरसद, मौलाना हाशीम, लुकमान, निसर, सरपंच जावेद, फारूख, इलियास, हाशीम, शौकीन, शाहबाज, नायाब, शाहबुद्दीन, ईशान, शब्बीर, असगर, अली सहित सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए।

---------

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

लोकसभा चुनावों में प्रत्येक मतदाता अपने मत का प्रयोग स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से करें- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

Next
Next

दुष्कर्म मामले में झूठा फंसाने का आरोप, गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी, चरखी दादरी को एसआईटी गठित कर मामले में पुनः जांच के निर्देश दिए