हरियाणा में  17 जिलों की 264 कॉलोनियां हुई नियमित - मनोहर लाल

चंडीगढ़ (KK)- हरियाणा में संस्थागत शहरी विकास और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के दृष्टिगत अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की कड़ी में आज एक बार फिर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 17 जिलों की 264 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया। इनमें नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की 91 तथा शहरी स्थानीय विभाग की 173 कॉलोनियां शामिल हैं।

        मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे पहले भी वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया जा  चुका है। आज की 264 कॉलोनियों का मिलाकर अब यह संख्या 2101 हो जाएगी। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह भी उपस्थित थे। वहीं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता वर्चुअल रूप से जुडे़।

        नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की नियमित होने वाली 91 कॉलोनियों में पानीपत में 14, पलवल में 44, पंचकुला में 21 और महेन्द्रगढ में 12 कॉलोनियों को नियमित किया गया है। इसी प्रकार, शहरी स्थानीय विभाग की शहरी स्थानीय विभाग की 173 कॉलोनियां मंे अंबाला की 7, जींद की 3, हिसार की 4, रोहतक, कुरूक्षेत्र और पानीपत की 11-11, सिरसा और फरीदाबाद की 5-5, पलवल और करनाल की 9-9, पंचकुला की 3, सोनीपत की 41, गुरूग्राम की 44, कैथल और नूंह की 2-2 और भिवानी की 6 कॉलोनियां शामिल हैं।

        इन कॉलोनियां में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं जैसे कि सड़कें, सीवरेज, जलापूर्ति और स्ट्रीट लाइट उपलब्ध करवाई जाएंगी। ऐसी कॉलोनियों के विकास के लिए सरकार द्वारा 438 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति  प्रदान की गई है जिसमें से 54 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा  चुकी है ताकि कॉलोनियों में विकास कार्य करवाए जा सकें।

        इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी. उमाशंकर, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अरुण गुप्ता, वित विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, हाउसिंग फार आॅल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरू, ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, बिजली निगमों के अध्यक्ष श्री पी के दास, सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मनदीप सिंह बराड़, डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक श्री पी सी मीणा, हाउसिंग फार आॅल विभाग के महानिदेशक श्री टी एल सत्यप्रकाश, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक श्री अमित खत्री सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना पंजीकरण पोर्टल का हुआ शुभांरभ

Next
Next

ज्ञानवापी में व्यास जी के तहखाने में पूजा पर गृह मंत्री अनिल विज बोले “यह सब श्रीराम जी की कृपा से हो रहा है”