प्रधानमंत्री ने डॉ. पियरे-सिल्वेन फिलिओज़ैट के निधन पर शोक व्यक्त किया

आरएस अनेजा, नई दिल्ली 31 दिसम्बर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. पियरे-सिल्वेन फिलिओज़ैट के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आज उन्होंने कहा कि डॉ. फिलिओज़ैट को, विशेषकर साहित्य और व्याकरण के क्षेत्र में, संस्कृत अध्ययन को लोकप्रिय बनाने के उनके अनुकरणीय प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

"डॉ. पियरे-सिल्वेन फिलिओज़ैट को, विशेषकर साहित्य और व्याकरण के क्षेत्र में, संस्कृत अध्ययन को लोकप्रिय बनाने के अनुकरणीय प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। वे भारत और भारतीय संस्कृति से गहराई से जुड़े थे। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।"

Previous
Previous

वर्ष 2025 में हम और अधिक मेहनत करने तथा विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं: प्रधानमंत्री

Next
Next

श्रमिकों को सरकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी देने के लिए पूरे पंजाब में लगाए गए विशेष कैंप